एजुकेशनवर्ल्ड स्कूल रैंकिंग में स्कॉटल हाई स्कूल ने बनाई राष्ट्रीय पहचान
देश में 8वां, राजस्थान में दूसरा और जयपुर में हासिल किया पहला स्थान
जयपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रयासों के दम पर जयपुर के स्कॉटल हाई स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एजुकेशनवर्ल्ड ग्रैंड ज्यूरी इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में विद्यालय को ‘इमर्जिंग हाई-पोटेंशियल स्कूल’ श्रेणी में देशभर में 8वां, राजस्थान में दूसरा और जयपुर में पहला स्थान मिला है। वर्ष 2019 में एक छोटे से सपने के साथ शुरू हुआ विद्यालय का सफर आज राष्ट्रीय पहचान तक पहुंच गया है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह उपलब्धि बेहतर शैक्षणिक वातावरण, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। विद्यालय के निदेशक अभिमन्यु जाखड़ के मार्गदर्शन में स्कॉटल हाई स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। विद्यालय में विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने का कौशल विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को दिया। प्रबंधन ने कहा कि सभी के समर्पण, मेहनत और निरंतर सहयोग से ही यह मुकाम हासिल हुआ है। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से एजुकेशनवर्ल्ड की टीम और विशेष रूप से भाविन शाह का आभार व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि एजुकेशनवर्ल्ड की ओर से पिछले 25 वर्षों से आयोजित की जा रही इंडिया स्कूल रैंकिंग देशभर के विद्यालयों को प्रोत्साहित करने और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विद्यालय अब अपने आठवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और एक दशक पूरा करने की ओर अग्रसर है। प्रबंधन का कहना है कि यह सम्मान मंजिल नहीं, बल्कि आगे और बेहतर करने की प्रेरणा है। विद्यालय का लक्ष्य नई सोच, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करना है।
