भारत स्काउट गाइड के
गाइड व रेंजर का राज्य पुरस्कार आयोजित
गाइड्स व रेंजर शिविर में भाग लेकर स्वावलंबी बने है-मंजू यादव
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के निर्देश अनुसार जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार गाइड व रेंजर अभिशषा शिविर स्काउट गाइड जिला मुख्यालय बड़ा तालाब सीकर पर 18से 20 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें जिला सीकर के स्थानीय संघ नीमकाथाना रीगस शिवसिंहपुरा,धोद, थोई, पाटन,क्षेत्र के विद्यालयों से 52 गाइड 22 रेंजर भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्घाटन रश्मि दाधीच प्रधानाचार्य एवं स जिला कमिश्नर गाइड मंजू यादव एवं रश्मि दाधीच
ने इस अवसर पर कहा कि बालिकाओं का शिविर के माध्यम से सर्वांगीण विकास होता है गाइड व रेंजर का आत्म बल बढ़ता है, मंजू यादव ने स्काउट गाइड गतिविधियों की बारीकी से जानकारी प्रदान की एवं कहां कि गाइड ,रेंजर शिविरों में भाग लेकर स्वावलंबी बने।
सभी का स्वागत आचू मीना सीओ गाइड सीकर ने किया ।शिविर में प्रवेश से राज्य पुरस्कार तक के विषयों की प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक परीक्षा ली जा रही है जिसमें प्राथमिक सहायता , सिगनलिंग, टोली विधि, पुल तैयार करना, सामुदायिक सेवा समाज सेवा शिष्टाचार,हाइक, हनुमान लगाना सिगनलिंग गांठे एंबुलेंस बैज, विभिन्न दक्षता बैज की जानकारी आंदोलन का इतिहास सहित अनेक विषयों की जांच की जा रही है कार्यक्रम ,रश्मि दाधीच , निर्मला माथुर, प्रेम पावड़िया, कविता दानोदिया, सरिता यादव,कल्पना मीणा,लखन बावरिया,सहित अनेक सदस्य सहयोग प्रदान कर रहे हैं। अनुशंसा शिविर में उत्तीर्ण होने वाली गाइड व रेंजर को महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा ।
