हिन्दू महासभा को मिला नया मीडिया चेहरा, जे पी शर्मा बने प्रदेश मीडिया प्रभारी

 हिन्दू महासभा को मिला नया मीडिया चेहरा, जे पी शर्मा बने प्रदेश मीडिया प्रभारी




जयपुर। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने संगठन को और मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतगुरु सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के आशीर्वाद से, प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पुनिया के निर्देशन पर और प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला की सहमति से जगदीश प्रसाद शर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी, राजस्थान नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति की खबर मिलते ही प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समस्त पदाधिकारियों ने शर्मा को बधाई दी। प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष पुनिया ने एक योग्य, अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी है। जे पी शर्मा के नेतृत्व में संगठन की आवाज अब प्रदेश के हर जिले और हर गाँव तक पहुंचेगी। प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पुनिया ने कहा  मीडिया ही संगठन की ताकत है। जे पी शर्मा के आने से हिन्दुत्व, गौ रक्षा और सनातन संस्कार का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा। नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी जे पी शर्मा ने राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभायेगें

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने