बेटा-बेटी एक समान,पिता ने घोड़ी पर बैठाकर निकाली बेटी की बिंदौरी, समाज में पेश की मिसाल*

 *बेटा-बेटी एक समान,पिता ने घोड़ी पर बैठाकर निकाली बेटी की बिंदौरी, समाज में पेश की मिसाल*


रिपोर्टर -::(शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज,राजस्थान

नीमकाथाना के निवासी मांकड़ी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य ,दामोदर प्रसाद टेलर जी की समाज के लिए नई पहल उनका कहना रहा, की समाज में आज भी कई जगहों पर बेटा और बेटी के बीच फर्क किया जाता है, लेकिन दामोदर प्रसाद प्रधानाध्यापक ने अपनी बेटी हिमानी की बिंदौरी घोड़ी पर बैठाकर समाज में एक अनूठी मिसाल पेश की है। इस पहल के जरिए उन्होंने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' और लैंगिक समानता का सशक्त संदेश दिया है।

विवाह से पूर्व आयोजित इस बिंदौरी कार्यक्रम में दुल्हन हिमानी पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर घोड़ी पर सवार हुईं। डीजे और बैंड-बाजे की धुनों पर परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों ने जमकर नृत्य किया और बेटी का उत्साहवर्धन किया। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली इस बिंदौरी का जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर पिता दामोदर प्रसाद प्रधानाचार्य ने कहा कि आज के समय में बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। जब बेटों की बिंदौरी धूमधाम से घोड़ी पर निकाली जा सकती है, तो बेटियों को भी वही सम्मान और अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी अपील की कि वे पुरानी रूढ़ियों को तोड़कर बेटियों को आगे बढ़ाएं।

स्थानीय नागरिकों और समाज के प्रबुद्धजनों ने पानीसप परिवार की इस सकारात्मक सोच की जमकर सराहना की है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने