**श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजस्थान की कला एवं संस्कृति पर व्याख्यान आयोजित**
**लक्ष्मणगढ़ (सीकर)।** श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लक्ष्मणगढ़ में सामान्य ज्ञान विशेषज्ञ के रूप में राजकीय कला महाविद्यालय, कटराथल के सहायक आचार्य (इतिहास) श्री पवन भंवरिया ने राजस्थान की कला एवं संस्कृति विषय पर व्याख्यान दिया।
व्याख्यान के दौरान श्री भंवरिया ने राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को राजस्थान की कला एवं संस्कृति के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण तथ्यों से भी अवगत कराया।
महाविद्यालय के प्राचार्य **डॉ. एन.एस. नाथावत** ने इस प्रकार के शैक्षणिक व्याख्यानों को विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि महाविद्यालय में समय-समय पर विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान आयोजित किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों को विषय का व्यावहारिक एवं व्यापक ज्ञान प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
