भामाशाह सुनंधा पाटनी ने बधिर विद्यालय को दिए चार गीजर
-- कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर।20/11/2026 स्थानीय राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, जयपुर में भामाशाह सुनंधा पाटनी द्वारा विद्यालय को चार गीजर प्रदान किए गए।
इस अवसर पर पाटनी परिवार के सदस्य एवं प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह नरूका एवं विद्यालय के शिक्षक सुधीर कुमार जैन उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य डॉ. नरूका ने भामाशाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सर्दी के मौसम में गीजर से बधिर विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिलेगी।
Tags
घर्म
