श्रमण संघ परिषद् की बैठक में संगठनात्मक गठन पर बनी सहमति*

 *श्रमण संघ परिषद् की बैठक में संगठनात्मक गठन पर बनी सहमति*



राकेश जैन/राजस्थान/उदयपुर। दिनांक 12 नवंबर 2026 को श्रमण संघ परिषद् हिरण मगरी सेक्टर 4 की एक महत्वपूर्ण बैठक दिव्य कुसुमायतन मे आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ नवकार महामंत्र के मंगलाचरण के साथ हुआ।


बैठक में परिषद् के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक का संचालन संस्थापक महेन्द्र पोखरना ने कहा कि श्रमण संघ परिषद् वर्ष 2021 से संघ की सेवा में निरंतर सक्रिय रहकर विभिन्न संगठनात्मक एवं सामाजिक कार्य कर रही है। संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नए संगठनात्मक गठन की आवश्यकता महसूस की गई। इसी क्रम मे बैठक में परिषद् के अध्यक्ष पद पर डॉ. प्रकाश चन्द्र चपलोत, महामंत्री अनिल जारोली, कोषाध्यक्ष जीवन सिंह सर्राफ, तेज प्रकाश छाजेड उपाध्यक्ष पद डा. दिलिप पिपाडा, पारस रांका मंत्री, लोकेन्द्र बोहरा सह मंत्री, सी पी पोखरना एवं दिनेश बोहरा मनोनीत करते हुऐ संरक्षक पद पर कनकमल पोखरना, संपतलाल लोढा, श्याम सुंदर छाजेड, राजेन्द्र कच्छारा को मनोनीत किया। एवं कार्यकारिणी विस्तार करने हेतु सभी से सक्रिय भूमिका मे आने एवं नाम लिखवाने का आह्वान किया गया। श्रमण संघ युवक परिषद् की घोषणा करते हुऐ राकेश लोढा की अध्यक्षता मे कार्यकारिणी बनाने का प्रस्ताव रखा गया। सभा मे फुलचंद पोखरना, बाबु लाल बोहरा, पी सी चपलोत, अनिल जारोली, राकेश लोढा ने सुझाव रखे। कार्यक्रम के अंत मे महासाध्वी उपप्रवर्तनी दिव्यप्रभा जी मा. सा. द्वारा मांगलिक देकर आशिर्वाद प्रदान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने