14 नवम्बर बनाम "विश्व मधुमेह दिवस" पर डायबिटीज से सचेत रहें : डॉ लियाकत अली मंसूरी

  14 नवम्बर बनाम "विश्व मधुमेह दिवस" पर डायबिटीज से सचेत रहें : डॉ लियाकत अली मंसूरी 



______________________________________________

                        "विश्व मधुमेह दिवस" हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य मधुमेह के बढ़ते खतरों, इसके लक्षणों और बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यह अभियान लोगों को संतुलित आहार अपनाने, नियमित व्यायाम करने और समय पर ब्लड शुगर की जांच करवाने के लिए प्रोत्साहित करता है। 


यह दिवस क्यों मनाया जाता है?__

                      14 नवंबर की तारीख सर फ्रेडरिक बैंटिंग के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चुनी गई है। उन्होंने 1921 में चार्ल्स बेस्ट के साथ मिलकर इंसुलिन की खोज की थी, जिन्होंने मधुमेह को एक घातक बीमारी के रूप में बताया था। इस अभियान की शुरुआत 1991 में इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा की गई थी। 

                              यूनानी चिकित्सा में शुगर (मधुमेह) को "जियाबीतज" कहते है, यूनानी चिकित्सा में "जियाबीतज" के लिए मिज़ाज, आहार, शारीरिक गतिविधि और औषधियों पर विचार किया जाता है यानि इसके लक्षण, मिज़ाज, कारण, क़ुव्वतों में ख़लल, उसूले इलाज, इलाज-बिल-ग़िज़ा और इलाज-बिद-दवा को समझना आवश्यक है। रक्त की जाँच में सामान्य मधुमेह में खाली पेट रक्त शर्करा __ 126 mg/dL तक और खाना खाने के बाद __160 mg/dl तक होनी चाहिए। और तीन महीने की औसतन __HbA1c 6.5% से कम होनी चाहिए।


मधुमेह के प्रमुख लक्षण निम्नलिखित हैं__

                  कसरत-ए-बौल यानि बार-बार पेशाब आना (जिसमें चींटियां या मक्खियां आकर्षित हो सकती हैं), अत्यधिक प्यास लगना ( शिद्दत-ए-अतश ), मुंह और पूरे शरीर में सूखापन, थकान (पर्याप्त आराम के बाद भी थकान महसूस होना) , वजन कम होना और कमजोरी ( ज़ोफ़ ), धुंधला दिखाई देना, ज़ख्म देर से भरना, बार-बार त्वचा या मूत्र मार्ग में संक्रमण होना , रक्त शर्करा बढ़ने पर दृष्टि अस्थायी रूप से धुँधली हो सकती है। लंबे समय तक रक्त शर्करा बढ़ी रहने पर तंत्रिकाओं को नुकसान होता हैं जिससे हाथ-पैर में झुनझुनी या सुन्नपन , भूख बढ़ना, बिना प्रयास वजन घटना , कई लोगों में टाइप-2 मधुमेह लंबे समय तक बिना स्पष्ट लक्षणों के भी रह सकता है। 


यूनानी चिकित्सा में उपचार और प्रबंधन के तरीके__

                       यूनानी पद्धति में शुगर का इलाज केवल लक्षणों को दबाने के लिए नहीं, बल्कि शरीर के मिजाज को संतुलित करने और अंगों की कार्यक्षमता सुधारने के लिए किया जाता है__

1. आहार और जीवनशैली में सुधार (ईलाज बिल गिजा)__

( A )परहेज__ चावल, आलू, चिकनाई/तैलीय भोजन, चीनी, मीठी चीजें, जंक फूड, रेड मीट और रिफाइंड अनाज से पूरी तरह दूर रहने की सलाह दी जाती है।

 (B)फायदेमंद आहार__फाइबर युक्त आहार, साबुत अनाज की रोटी, दालें, हरी सब्जियाँ और उचित मात्रा में प्रोटीन, कच्ची सब्जियां और गर्म मसाले जैसे- जीरा, लहसुन और लंबी मिर्च का सेवन लाभकारी माना गया है क्योंकि ये 'मुल्त्तिफ' होते हैं।

( C )व्यायाम__नियमित शारीरिक श्रम, टहलना और सुस्त जीवनशैली से बचना जरूरी है।

2. प्रमुख यूनानी औषधियां __

 (A ) एकल जड़ी-बूटियां__ बेल के पत्ते, जामुन, करेला, नीम, मेथी, कलौंजी, और गुरमार बूटी का उपयोग प्रमुख रूप से होता है।

 (B)विशेष यूनानी फॉर्मूलेशन ( मुरक्कब अदविया यानि मिश्रित औषधियाँ ) द्वारा ईलाज __

क़ुर्स ज़ियाबीतुस , क़ुर्स तबाशीर , क़ुर्स गुलनार , कुर्स काफ़ूरी , और सफूफ-ए-ज़ियाबतूस-दुलाबी जैसी कंपाउंड दवाइयां दी जाती हैं। 

3. तदबीर ( रेजिमेंटल थेरैपी )__

                     शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने के लिए प्राकृतिक तरीकों और हकीम की देखरेख में 'मुनज्ज़िज़ व मुसह्हिल' जैसी प्रक्रियाएं अपनाई जाती हैं।


उपाय __

__नियमित भोजन और पर्याप्त पानी।

__आवश्यकता होने पर वजन में धीरे-धीरे कमी करें।

__नियमित शारीरिक गतिविधि और पर्याप्त नींद।


परहेज़ ये करें__

                चीनी, मिठाइयाँ, शरबत और मीठे पेय, अधिक मात्रा में गेहूँ आटा या मैदा, बिस्कुट और परिष्कृत कार्बोहाइड्रेट, बार-बार अधिक कैलोरी वाला भोजन बन्द करें । 


निम्न गंभीर जटिल संकेतों के होने पर आपातकालीन रैफर करें __उल्टी होने, पेट दर्द, तेज या गहरी साँस, अत्यधिक सुस्ती या भ्रम के साथ बहुत अधिक शुगर होने पर, भ्रम, बेहोशी या दौरे, विशेषकर रक्त शर्करा कम होने की आशंका में, रक्त शर्करा बहुत अधिक होने के साथ निर्जलीकरण या तेजी से बिगड़ती तबीयत, पैर में संक्रमित घाव या काला पड़ता ऊतक , अचानक दृष्टि में बदलाव। 


डॉ लियाकत अली मंसूरी 

यूनानी चिकित्सक 

सवाई मानसिंह अस्पताल 

जयपुर (राज़)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने