एम.पी. मेमोरियल स्कूल एंड हॉस्टल करसड़ा वाराणसी में गूंजा गीता ज्ञानोपदेश और महामना का संदेश

 एम.पी. मेमोरियल स्कूल एंड हॉस्टल करसड़ा वाराणसी में गूंजा गीता ज्ञानोपदेश और महामना का संदेश




डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी l हम बनें चरित्रवान और भारत फिर से बने महान नई पीढ़ी में सुंदर भारतीय सांस्कृतिक जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु महामना मालवीय मिशन बीएचयू एवं महामना संस्कार पुस्तकालय वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में चुनार रोड  करसड़ा वाराणसी स्थित एम.पी. मेमोरियल स्कूल एंड हॉस्टल में गीता ज्ञान  क्विज प्रतियोगिता एवं  श्लोक गायन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया  जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया पवित्र भाव से मालवीय  की वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ  विद्यालय के दिव्य व भव्य प्रांगण में गीता ज्ञान क्विज प्रतियोगिता एवं गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता में सैकड़ों की संख्या में बच्चों ने बहुत श्रद्धा एवं उत्साहवपूर्वक सहभाग किया बच्चों के उत्साहपूर्वक सहभागिता को देखकर माननीय प्रधानाचार्य  संजय कुमार श्रीवास्तव ने भारतीय ज्ञान परंपरा, ऋषि-मुनियों द्वारा गौरवान्वित हमारी दिव्य संस्कृति तथा विशेष रूप से परम पवित्र भगवद्गीता की महिमा का उल्लेख किया उन्होंने विद्यार्थियों को गीता ज्ञानामृत के रसपान द्वारा श्रेष्ठ जीवन मूल्यों को आत्मसात कर चरित्रवान बनने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि आधुनिक युग में हमें अपने मूल से जुड़े रहना चाहिए जिससे लौकिक उन्नति के साथ-साथ आध्यात्मिक चेतना भी जागृत हो और लोक-मंगल का पवित्र भाव बना रहे मुख्य अतिथि एवं गीता ज्ञान प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक अखिलेश कुमार राय ने विद्यालय प्रांगण की दिव्यता और सकारात्मक ऊर्जा की सराहना करते हुए विद्यालय की निदेशिका आशा श्रीवास्तव  प्रधानाचार्य  संजय कुमार श्रीवास्तव तथा कार्यक्रम समन्वयक सौरभ कुमार श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए अध्यापक अनिल कुमार मौर्य  मुकेश कुमार श्रीवास्तव  आनंद सिंह एवं गौतम पांडेय ने भी गीता ज्ञान को मानव जीवन का सर्वश्रेष्ठ मार्गदर्शक बताया इस अवसर पर  राय ने कहा कि गीता ज्ञानामृत की एक-एक बूंद यदि बचपन से मिलती है  तो व्यक्तित्व में उत्तम संस्कार के फूल खिलने लगते हैं आज के इस डिजिटल युग में दबाव व भटकाव से बचकर बच्चे डॉ. विक्रम साराभाई और भारतरत्न महामना मालवीय जी की तरह विद्वान व चरित्रवान बनकर माता-पिता  समाज और राष्ट्र को गौरवान्वित कर सकते हैं तभी  एक भारत श्रेष्ठ भारत विकसित भारत' का संकल्प साकार होगा उन्होंने स्वरचित वंदना गीत  जय जय महामना भारत रतन चरणों में आपके शत शत नमन...भी प्रस्तुत किया जिस पर बच्चे झूम उठे उल्लेखनीय है कि महामना मालवीय  की प्रेरणा से महामना मालवीय मिशन बीएचयू के सहयोग से महामना संस्कार पुस्तकालय वाराणसी द्वारा गांधी जयंती से शहर के 100 विद्यालयों में गीता ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसका थीम जीवन प्रबंधन का विज्ञान है गीताज्ञान  है  कार्यक्रम का समापन बच्चों के इस संकल्पित उद्घोष के साथ हुआ गीता पढ़ेंगे  आगे बढ़ेंगे सफलता की चोटी पे हम भी चढ़ेंगे  हम सब महामना की संतान  हम भी बनेंगे चरित्रवान।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने