रोटरी क्लब उदयपुर अशोका की तीन दिवसीय निःशुल्क गरबा वर्कशॉप संपन्न

 रोटरी क्लब उदयपुर अशोका की तीन दिवसीय निःशुल्क गरबा वर्कशॉप संपन्न



विवेक अग्रवाल


उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर अशोका की ओर से रोटेरियन सदस्यों एवं उनके परिवारों के लिए अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क गरबा वर्कशॉप का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। इस वर्कशॉप में प्रतिभागियों ने गरबा के पारंपरिक एवं आकर्षक स्टेप्स सीखे और नवरात्रि के उत्सव को उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में 15 बालिकाएं भी सम्मिलित हुई।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोटेरियन पीडीजी निर्मल सिंघवी उपस्थित रहे। रोटरी क्लब अशोका के संस्थापक अध्यक्ष रोटेरियन मुकेश माधवानी, अध्यक्ष रोटेरियन आलोक गुप्ता एवं सचिव रोटेरियन डॉ. पूजा देविजा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कथक आश्रम संस्थान, उदयपुर की संस्थापिका चंद्रकला चौधरी के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को गरबा का प्रशिक्षण दिया गया।


रोटरी क्लब अशोका के अध्यक्ष रोटेरियन आलोक गुप्ता ने बताया कि वर्कशॉप के समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने अपने नृत्य कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को बेस्ट डांस, बेस्ट ड्रेस एवं बेस्ट मेकअप श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ आयोजन में भाग लिया और पारंपरिक गरबा के रंग में रंगे नजर आए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने