प्रदोष व्रत पर ठाकुरजी मंदिर में सजा भक्ति का दरबार, भजनों से भक्त हुए भावविभोर
जयपुर। डिग्गी मालपुरा रोड़ स्थित ठाकुर जी मंदिर में प्रदोष व्रत के पावन अवसर पर शुक्रवार को रात्रि सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ सत्संग में भाग लिया और भगवान के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। सत्संग प्रेमी दिनेश बागड़ा ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मधुर भजनों की स्वर लहरियों से मंदिर परिसर गूंज उठा और उपस्थित भक्त भक्ति रस में डूब गए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से प्रभु का स्मरण किया। पूरा वातावरण धर्ममय और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण नजर आया। आयोजन ने ग्रामीणों में भक्ति, श्रद्धा और आपसी सद्भाव की भावना को और मजबूत किया। इस अवसर रामकृष्ण बागडा, गिर्राज चैला, कैलाश बांगला चैला, छोटुराम राणा आदि मौजूद रहे।
