भारत स्काउट गाइड फतेहपुर का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

 भारत स्काउट गाइड फतेहपुर का वार्षिक अधिवेशन संपन्न



निष्क्रिय विद्यालयों के स्काउट गाइड ग्रुपों को सक्रिय किया जाएगा -सी बी ई ओ गोपाल राम


    राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ फतेहपुर का स्काउटर गाइडर अभिनवन शिविर एवं स्थानीय संघ परिषद का वार्षिक अधिवेशन स्थानीय संघ प्रधान इस्लाम खान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ । प्रार्थना के साथ एवं पारस्परिक परिचय से अधिवेशन का शुभारंभ हुआ |प्रभारी सहायक जिला आयुक्त एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर गोपाल राम के आगंतुक सभी संभागियों का शाब्दिक स्वागत करते हुए स्काउट आंदोलन पर अपने विचार प्रकट किये फतेहपुर पंचायत समिति में हर विद्यालय में मॉनिटरिंग करते हुए गतिविधि संचालित करवाई जाएगी निष्क्रिय विद्यालय को सक्रिय किया जाएगा | स्काउटर गाइडर के कर्तव्य एवं दायित्व,ट्रुप गठन विषय पर मोतीराम महिचा ने वार्ता प्रस्तुत करते हुए वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया | ईश्वर सिंह नेहरा सहायक सचिव ने वर्ष 2025-26 का वास्तविक अंकेक्षित आय-व्यय तथा वर्ष 2026-27 का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया जिसे सदन द्वारा पारित किया गया |स्काउट गाइड की गुणात्मक प्रगति,वार्षिक शिविर,समाज सेवा एवं कोटामनी आदि विषयों पर स्थानीय संघ के संरक्षक पूर्व अतिरिक्त निदेशक बजरंग लाल स्वामी ने विस्तार पूर्वक प्रेरणास्पद वार्ता प्रस्तुत की |मुख्यालय आयुक्त एवं पूर्व उपनिदेशक जगदीश प्रसाद शर्मा ने अपने विद्यार्थी जीवन से अब तक के स्काउटिंग अनुभव शेयर करते हुए आज स्काउटिंग आंदोलन की महति आवश्यकता बताई |जिला मुख्यालय सीकर से पधारे सी ओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने संबोधित करते हुए सभी विद्यालयों में इस गतिविधि को सुचारू रूप से संचालित करने का आव्हान करते हुए जिला मुख्यालय से हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया |स्थानीय सघ के सहायक जिला आयुक्त रमेश चन्द्र जांगिड,राजेन्द्र प्रसाद शर्मा श्रीमती रीता कुल्हरी प्रभारी सहायक जिला आयुक्त गाइड ने भी अपने विचार प्रकट किये |अधिवेशन में स्थानीय संघ फतेहपुर परिक्षेत्र के 55 संस्था प्रधानों सहित स्काउटर गाइडर ने सहभागिता की |अंत में स्थानीय संघ प्रधान इस्लाम खान न सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया |राष्ट्र गान के साथ अधिवेशन का समापन हुआ |

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने