राजकीय महाविद्यालय चाकसू में रानी लक्ष्मी बाई केंद्र एवं नशा मुक्ति केंद्र के सयूंक्त तत्वावधान में दिनांक 23 एव 24 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय व्याख्यान माला एव आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती वंदना से हुआ केंद्र की सयोंजिका डॉ पूनम गुप्ता ने दो दिवसीय कार्यक्रम की रुपरेखा एवं विषय वस्तु की जानकारी दी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ गीतांजली मीणा ने विद्यार्थियों को आशीवर्चन देकर कार्यक्रम का आगाज़ किया ।
नशा मुक्ति केंद्र के अन्तर्गत प्रथम दिवस दिनांक 23 अक्टुबर 2026 को प्रथम में योग प्रशिक्षक श्रीमती मेघा युवान रस्तोगी ने युवाओं में बढ़ता नशा : कारण एव निवारण विषय पर विशद व्याख्यान दिया ।श्रीमती मेघा ने अपने व्याख्यान में बताया की नशा मुक्ति का मार्ग केवल एक शारीरिक यात्रा नहीं है बल्कि मन शरीर और आत्मा का एक गहरा परिवर्तन है इसके मूल में नशा जैविक मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कारको का एक जटिल अंतसंबंध है कार्यक्रम के दितीय दिवस पर श्रीमती मेघा ने नशे से मुक्ति के लिए योगिक पदतियों से विद्यार्थियों को जागरूक किया ।
कार्यक्रम के दितीय सत्र में श्री कमल जी द्वारा रानी लक्ष्मी बाई केंद्र के अंतर्गत छात्राओं को दो दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण के अन्तर्गत महाविद्यालय स्तर पर प्रशिक्षक भी तैयार किए गए जो आगामी दिवसों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम को जारी रखेंगे ।
कार्यक्रमों के समापन सत्र पर रानी लक्ष्मी बाई एवं नशा मुक्ति केन्द्र प्रभारी डॉ पिंकी खितौलिया ने दो दिवसीय कार्यक्रमों में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को नशा मुक्त भारत के निर्माण के कर्णधार बनने के लिए आहन किया साथ ही आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं को न केवल अपनी रक्षा अपितु अपनों की सुरक्षा के प्रयास करने के लिए कृतसंकल्प किया ।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्राचार्या ने विद्यार्थियों को शैक्षिक गति विधियों के साथ नैतिक दायित्वों को पूर्ण करने हेतु संदेश दिया एव धन्यवाद ज्ञापित किया दो दिवसीय कार्यक्रम में समस्त संकाय सदस्यों एव कर्मचारियों की उपस्थिति एवं सहभागिता रही ।
इसके साथ ही महाविद्यालय में पंचायत चुनावों के संदर्भ में मतदाता जागरूकता हेतु पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया ।ELC प्रभारी डॉ एम एल दायमा एव कॉलेज ब्रांड एम्बेसडर कार्तिक यादव ने मतदाता जागरूकता संबंधी व्याख्यान भी दिया
