राजस्थान में एक नवीन बटालियन बनेगी, जिसका मुख्यालय ( पुष्कर) अजमेर होगा*

 *राजस्थान में एक नवीन बटालियन बनेगी, जिसका मुख्यालय ( पुष्कर) अजमेर होगा*


रिपोर्टर:- (शिंभू सिंह शेखावत)जनतंत्र की आवाज,राजस्थान 

राजस्थान में एक नवीन बटालियन का गठन होगा ,जिसका मुख्यालय पुष्कर होगा। 

राज्य विशेष पुलिस बल की एक नवीन बटालियन का मुख्यालय (पुष्कर)अजमेर स्थापित किया जाएगा।

राजस्थान सरकार के बजट घोषणा वर्ष 2026 27 के अनुसार इस नवीन बटालियन की स्थापना की जाएगी।

राज्य विशेष पुलिस बल हेतु पुष्कर ,जिला अजमेर में पूर्व से अजमेर पुलिस सोसाइटी के पास उपलब्ध भूमि को इस नवीन बटालियन हेतु आवंटित करने हेतु लिखा गया था, उक्त बटालियन हेतु भूमि का आवंटन अनिवार्य करवाकर निर्विवाद भूमि की उपलब्धता का प्रमाण पत्र भी दिया जाना सुनिश्चित हो।

रविता धनकड़, उप महा निरीक्षक पुलिस, आरएसी राजस्थान ,जयपुर

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने