एसकेआईटी में साइबर शील्ड 2026 व्यावहारिक साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन

 एसकेआईटी में साइबर शील्ड 2026 व्यावहारिक साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन



जयपुर। स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान (एसकेआईटी), जयपुर के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा साइबर शील्ड 2026 व्यावहारिक साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में योगेश राव, संकाय सदस्य, केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान (सीडीटीआई), जयपुर तथा सचिन कुमार, ग्रास सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने विशेषज्ञ के रूप में भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, डिजिटल खतरों, ऑनलाइन सुरक्षा तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस कार्यशाला में एसकेआईटी जयपुर एवं एपेक्स विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. मेहुल महर्षि तथा डॉ. पंकज दाधीच ने आमंत्रित विशेषज्ञों का सम्मान एवं अभिनंदन किया। कार्यशाला का आयोजन डॉ. पंकज दाधीच एवं डॉ. अर्चिका जैन द्वारा किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, व्यावहारिक कौशल विकसित करना तथा उन्हें डिजिटल सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करना था। इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों को नवीन तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने तथा उन्हें वर्तमान औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप सक्षम बनाने की दिशा में एसकेआईटी जयपुर की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने