अंतर महाविद्यालय महिला वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने जीते दो स्वर्ण पदक*

 *अंतर महाविद्यालय महिला वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने जीते दो स्वर्ण पदक* 


जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर, जयपुर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय की बी.ए. सेमेस्टर-5 की छात्रा वर्षा सिंह ने 69 किलोग्राम वर्ग में तथा बी.ए. सेमेस्टर-3 की छात्रा राधिका शर्मा ने 57 किलोग्राम वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता सेठ आर.एल. सहरिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कालाडेरा में आयोजित की गई।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी ने दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह सफलता महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है और अन्य छात्राओं को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने