राजस्थान के पुष्कर में बागेश्वर धाम मन्दिर की स्थापना सुनिश्चित
-- कैलाश चंद्र कौशिक जयपुर। अजमेर जिले के
पुष्कर राज तीर्थ में श्री श्याम सनातन सेवा समिति के तत्वाधान में करीब 150 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बागेश्वर धाम का मठ और विशाल हनुमान मंदिर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। योजना के तहत एक लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
इसके साथ करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था और गौशाला बनाने पर भी फोकस रहेगा। यह योजना श्री श्याम सनातन सेवा समिति की देखरेख में प्रस्तावित है।
जानकारी के मुताबिक, पुष्कर में जमीन आवंटन के बाद मंदिर और मठ निर्माण की योजना को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके बनने से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन और व्यापार बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।
Tags
घर्म
