संगीत शोधार्थी प्रभात ने बेंगलुरु में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शास्त्रीय संगीत कॉन्फ्रेंस में प्रभावशाली पत्रवाचन एवं शास्त्रीय प्रस्तुति देकर किया मेवाड़ का नाम रोशन

 संगीत शोधार्थी प्रभात ने बेंगलुरु में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शास्त्रीय संगीत कॉन्फ्रेंस में प्रभावशाली पत्रवाचन एवं शास्त्रीय प्रस्तुति देकर किया मेवाड़ का नाम रोशन





उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान के नियमित छात्र एवं मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के शोधार्थी प्रभात गरासिया ने बेंगलुरु में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगीत कॉन्फ्रेंस में प्रभावशाली पत्रवाचन और शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति देकर उदयपुर शहर एवं मेवाड़ का नाम रोशन किया है। यह कॉन्फ्रेंस

 नाद नर्तन संस्था,मिथिक सोसायटी, बैंगलोर 

तौर्यत्रिकम पब्लिकेशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र बेंगलुरु  

एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS), और प्रदर्शन कलाओं में इसकी प्रासंगिकता विषय पर आयोजित की गई थी।

संस्थान निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि छात्र प्रभात गरासिया ने सितंबर में आयोजित आठवीं अंतर्राष्ट्रीय संगीत कॉन्फ्रेंस में भाग लेकर उदयपुर शहर एवं मेवाड़ का नाम रोशन किया है। शोधार्थी प्रभात गरासिया ने इस अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में "भारतीय ज्ञान परंपरा में सांस्कृतिक एवं शैक्षिक परिप्रेक्ष्य का सांगीतिक विश्लेषण" विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। छात्र प्रभात गरासिया ने इस अवसर पर कंसर्ट के दौरान राग जौनपुरी में अलाप तान और बंदिश का प्रभावशाली प्रस्तुतिकरण दिया। उन्हें इस प्रस्तुति के बाद योग्यता प्रमाण पत्र भी दिया गया। अग्रवाल ने बताया कि प्रभात गरासिया ने अपनी संपूर्ण शोध पत्र वाचन और शास्त्रीय संगीत प्रस्तुति की तैयारी उदयपुर शहर के जाने-माने घरानेदार संगीतकार महेंद्र कुमार वर्मा के सानिध्य में मार्गदर्शन प्राप्त कर पुरी की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने