*महफिल-ए-म्यूजिक की एक सुरमयी गीतों भरी शाम, संगीत की फिजाओं में घुली मधुर गीतों की मिठास*
लोकेशन: जयपुर (राज)
जयपुर के निर्माण नगर स्थित *कागोत फूड एंड कैफे* में 05 अक्टूबर 2026 को संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार और सुरमयी शाम का आयोजन किया गया। “महफिल-ए-म्यूजिक” नाम से आयोजित इस विशेष संगीत संध्या में एक से बढ़कर एक सदाबहार गीतों, भजनों और ग़ज़लों की प्रस्तुतियों ने माहौल को संगीतमय बना दिया।
इस खूबसूरत संगीत संध्या के आयोजक डॉ. बसन्त कांवत, Founder of Bk Studio & Entertainment रहे। संगीत और कलाकारों के प्रति उनका समर्पण इस पूरे आयोजन में साफ नजर आया। डॉ. कांवत ने न केवल विभिन्न प्रतिभाशाली गायकों को एक मंच प्रदान किया, बल्कि सभी कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए संगीत प्रेमियों के लिए एक शानदार और यादगार शाम का आयोजन किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त दूरदर्शन एवं आकाशवाणी कलाकार, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) की डॉ. जया श्रीवास्तव जी रहीं। कार्यक्रम में पहुंचने पर डॉ. जया श्रीवास्तव जी का फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
वहीं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए डॉ. सोनिया दत्त शर्मा, Founder & Director, Psylex Consultancy Pvt. Ltd. तथा पूजा शर्मा जी, Mrs. India International 2024 विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। आयोजक द्वारा सभी अतिथियों एवं कार्यक्रम में शामिल हुए सभी सिंगर्स का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की वंदना एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद शुरू हुआ सदाबहार गीतों का ऐसा सिलसिला, जिसमें हर प्रस्तुति पर श्रोताओं ने तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
सबसे पहले गणेशप्रिय जी ने “ये लाल रंग कब मुझे छोड़ेगा” गीत प्रस्तुत कर संगीत संध्या का शानदार आगाज किया। इसके बाद मेहुल माथुर जी ने धर्मेंद्र जी पर फिल्माए गए लोकप्रिय गीत “पल-पल दिल के पास, तुम रहती हो” से समां बांध दिया।
RJ देवेंद्र कुमावत (RJ Dev) ने फिल्म आनंद का सदाबहार गीत “कहीं दूर जब दिन ढल जाए” सुनाकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।
इसके बाद डॉ. ममता जी ने “तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा तो नहीं”, जीतू भारद्वाज जी ने “हां, मुझे रात दिन” तथा डॉ. सोनिया दत्त शर्मा जी ने “नैनों में बदरा छाए” जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए।
मीरा रावत जी ने अपनी पसंद का भावपूर्ण भजन “माई री, मैं कासे कहूं” प्रस्तुत कर भक्तिमय वातावरण बना दिया। वहीं शंकरलाल मीणा जी ने कुमार शानू की आवाज में लोकप्रिय गीत “कितना हसीन चेहरा” प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
इसके बाद मुरली भोजक जी ने मशहूर ग़ज़ल “होंठों से छू लो तुम, मेरा गीत अमर कर दो” सुनाकर महफिल में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ. बसन्त कांवत ने भी अपनी शानदार गायकी से महफिल में रंग जमा दिया। उन्होंने राजेश खन्ना जी पर फिल्माए गए सदाबहार गीत “जिंदगी का सफर है ये कैसा सफर, कोई समझा नहीं, कोई जाना नहीं” को अपनी आवाज में प्रस्तुत किया।
श्रोताओं की फरमाइश पर डॉ. बसन्त कांवत ने दूसरा गीत “कई बार यूं ही देखा है, ये जो मन की सीमा रेखा है” भी सुनाया। दोनों प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि डॉ. जया श्रीवास्तव की प्रस्तुति ने जीता दिल
कार्यक्रम में मौजूद सभी गायकों की प्रस्तुतियों के बाद श्रोताओं ने मुख्य अतिथि डॉ. जया श्रीवास्तव जी से भी गीत सुनाने का आग्रह किया।
सभी के आग्रह और सम्मान को स्वीकार करते हुए डॉ. जया श्रीवास्तव जी ने मंच संभाला और अपनी पहली प्रस्तुति “सत्य ही शिव है, शिव ही सुंदर” से की। उनकी मधुर एवं प्रभावशाली आवाज ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और संगीतमय बना दिया।
इसके बाद उन्होंने “आज की शाम आपके नाम” गीत अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत किया। उनकी शानदार गायकी ने उपस्थित श्रोताओं का दिल जीत लिया और पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।
डॉ. जया श्रीवास्तव जी जैसी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार की उपस्थिति ने इस आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। उनकी प्रस्तुति ने महफिल-ए-म्यूजिक को एक अलग ही ऊंचाई प्रदान की।
डुएट गीतों और डांस से और रंगीन हुई शाम
कार्यक्रम में कलाकारों ने डुएट गीतों की प्रस्तुतियां भी दीं। अंत में डॉ. बसन्त कांवत एवं डॉ. जया श्रीवास्तव जी ने “परदेशिया, ये सच है पिया” डुएट गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
इसके बाद आयोजक डॉ. बसन्त कांवत ने “अरे दीवानों, मुझे पहचानो, मैं हूं कौन—मैं हूं डॉन” गीत प्रस्तुत कर माहौल को और जोशपूर्ण बना दिया।
इस प्रस्तुति के दौरान आर.सी. मीणा जी ने शानदार डांस कर खूब मनोरंजन किया। इसके बाद सभी सिंगर्स भी डांस में शामिल हो गए और गीत-संगीत एवं मस्ती से भरपूर इस शाम का समापन बेहद खुशनुमा माहौल में हुआ।
कलाकारों को मंच देना ही आयोजन की सबसे बड़ी सफलता
“महफिल-ए-म्यूजिक” की यह शाम केवल गीत-संगीत का कार्यक्रम नहीं, बल्कि कलाकारों को एक साथ जोड़ने और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का एक खूबसूरत मंच भी साबित हुई।
आयोजक डॉ. बसन्त कांवत ने अपनी सूझबूझ, कला के प्रति समर्पण और शानदार आयोजन क्षमता से सभी कलाकारों एवं संगीत प्रेमियों को एक मंच पर लाकर यह साबित किया कि यदि प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन मिले तो संगीत की महफिल और भी यादगार बन सकती है।
वहीं मुख्य अतिथि डॉ. जया श्रीवास्तव जी की गरिमामयी उपस्थिति और शानदार गायकी ने इस कार्यक्रम को विशेष बना दिया। उनकी उपस्थिति ने न केवल कलाकारों का मनोबल बढ़ाया बल्कि कार्यक्रम की प्रतिष्ठा और गरिमा को भी नई ऊंचाई दी।
संगीत, सम्मान, सदाबहार गीतों और कलाकारों के शानदार मेल से सजी “महफिल-ए-म्यूजिक” की यह सुरमयी शाम उपस्थित सभी लोगों के लिए लंबे समय तक याद रहने वाली शाम बन गई।
