काशी में बाइक सेवा यात्रा का भव्य अभिनंदन

 काशी में बाइक सेवा यात्रा का भव्य अभिनंदन 



बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली ऐतिहासिक जनसभा कल



डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी l आज दिनांक 06 अक्टूबर को गुलाब बाग स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने उपस्थित समस्त मीडिया बंधुओं का आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया इसके उपरांत क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के बेमिसाल राजनीतिक सफर के उपलक्ष्य में आयोजित बाइक सेवा यात्रा के काशी आगमन बाबा विश्वनाथ के पावन जलाभिषेक तथा भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय नितिन नवीन जी की काशी में प्रथम विशाल जनसभा की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की 25 वर्षों की सेवा व समर्पण की प्रतीक बाइक सेवा यात्रा

07 अक्टूबर 2026 को नरेंद्र मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लोक कल्याण की जो यात्रा प्रारंभ की थी वह आज 13 वर्षों के मुख्यमंत्री काल और लगभग 12 वर्षों के यशस्वी प्रधानमंत्री काल के साथ 25 वर्षों के स्वर्णिम इतिहास में परिवर्तित हो चुकी है इस ऐतिहासिक पड़ाव को स्मरणीय बनाने हेतु आयोजित बाइक सेवा यात्रा में देश के 10 से अधिक राज्यों के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया है इन यात्रियों ने मार्ग में स्वच्छता सघन पौधारोपण और रक्तदान जैसे राष्ट्र-पुनीत कार्यों से जन-सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है 

कल दिनांक 07 अक्टूबर को 08:30 बजे अपने-अपने होटलों से निकलकर प्रातः 09:00 बजे संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय प्रांगण पहुँचेंगे यहाँ प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा अंगवस्त्र तिलक पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न भेंट कर उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा संपूर्णानंद विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित विशाल एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रातः 10:00 से 11:00 बजे के बीच दिल्ली से माननीय प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम सजीव संबोधन प्रसारित किया जाएगा कार्यक्रम के उपरांत मैदागीन चौराहा से बाबा विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 तक एक भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा निकलेगी इसमें गुजरात व देश भर की पावन नदियों के जल एवं गंगाजल के कलशों को धारण कर 51 बहनें आगे चलेंगी बाइकर्स मंत्रियों विधायकों व संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ श्रद्धालु बाबा धाम में प्रवेश करेंगे, जहाँ 1 घंटे का विशेष पूजन-अनुष्ठान एवं जलाभिषेक संपन्न होगा

जलाभिषेक के उपरांत अपराह्न 01:15 से 02:30 बजे तक गोकुल धाम में दोपहर के भोजन की व्यवस्था रहेगी तत्पश्चात दोपहर 02:30 बजे से गोकुल धाम के ठीक सामने स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज के विशाल प्रांगण में ऐतिहासिक जनसभा का शुभारंभ होगा जो सायं 04:30 बजे तक चलेगी 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभालने के उपरांत आदरणीय नितिन नवीन की धर्मनगरी काशी में यह पहली जनसभा है जनसभा को उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ असम के मुख्यमंत्री आदरणीय हिमंता विश्वशर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय पंकज चौधरी संबोधित करेंगे 50,000 की अपार जनसमुदाय की भागीदारी हेतु पूरे जनपद को झंडों बैनरों व तोरण द्वारों से दुल्हन की तरह सजाया गया है तथा बाइक सेवा यात्रियों के सम्मान हेतु सभा स्थल पर अग्रिम पंक्ति में VIP दीर्घा बनाई गई है राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस प्रवास के दौरान काशी क्षेत्र के सभी सांगठनिक जिलों के सुदृढ़ीकरण हेतु 07 व 08 अक्टूबर को कुल 8 उच्चस्तरीय बैठकें आयोजित होंगी जिनमें सांसद विधायक पूर्व जनप्रतिनिधि व क्षेत्र जिला स्तर के पदाधिकारी सहभागिता करेंगे। 07 अक्टूबर के समस्त कार्यक्रमों के पश्चात 08 अक्टूबर को प्रातः लगभग 09:00 बजे सभी बाइक यात्री काशी से प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेंगे

प्रेस वार्ता में महानगर मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय सह संयोजक विकास बागी क्षेत्रीय मीडिया संयोजक मधुकर चित्रांश संतोष सोलापुरकर शैलेंद्र मिश्रा रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने