कचहरी चौराहे पर गरजा बुलडोजर
डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी l कचहरी चौराहे तक करीब 10 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण का काम इस मार्ग पर लंबे समय से लग रहे ट्रैफिक जाम और 'बॉटल नेक' की समस्या से लोगों को राहत दिलाना प्रशासन की देखरेख में ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई शुरू की गई है। सड़क को चौड़ा करने के उद्देश्य से अतिक्रमण रोधी दस्ते ने मोर्चा संभाला है अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों और भवन स्वामियों ने ध्वस्तीकरण को लेकर आपत्ति जताई और विरोध करने का प्रयास किया हालांकि प्रशासनिक टीम ने स्थिति को संभालते हुए स्पष्ट किया कि सड़क की सीमा में आने वाले सभी बाधक निर्माण हटाए जाएंगे इसके बाद तय सीमा के तहत चिह्नांकन के अनुसार कार्रवाई जारी रखी गई
कचहरी से संदहा जाने वाला यह मार्ग शहर के कई प्रमुख इलाकों को जोड़ता है। संकरी सड़क और वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण इस रूट पर प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। सड़क चौड़ीकरण की इस परियोजना से यातायात सुचारु होगा और वाहन चालकों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
