कमल शर्मा, दौसा
कृत्रिम बुद्धिमत्ता वर्तमान में एक चुनौती विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
दौसा ! सरस्वती कॉलेज ऑफ टीचर ट्रेनिंग दौसा में एआई विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।
दौसा। सरस्वती कॉलेज ऑफ टीचर ट्रेनिंग, दौसा में “कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) वर्तमान में एक चुनौती” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर निकिता त्रिवेदी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रचलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. निकिता त्रिवेदी ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन दिलीप कुमार ने किया। कार्यशाला में एआई के बढ़ते उपयोग, शिक्षा पर इसके प्रभाव, रोजगार के अवसरों तथा इससे जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्राचार्य डॉ. निकिता त्रिवेदी ने कहा है कि वर्तमान तकनीकी युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जानकारी होना आवश्यक है विद्यार्थियों को नई तकनीकी के प्रति जागरूक रहते हुए उनका सदुपयोग करना चाहिए कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थी में तकनीकी समझ विकसित करना तथा उन्हें भविष्य की चुनौती के लिए तैयार करना।
कार्यशाला में विद्यार्थियों ने विभिन्न उप-विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। लोकेश ने एआई को मानव रोजगार के लिए बड़ी चुनौती बताया, जबकि विनायक ने शिक्षा में शिक्षक के स्थान पर एआई की भूमिका पर विचार रखे। दिव्यांशी ने एआई के बढ़ते उपयोग से मानव की सोचने-समझने की क्षमता पर पड़ने वाले प्रभाव को रेखांकित किया। आशा ने एआई के विकास पर सरकारी नियंत्रण की आवश्यकता, सपना ने एआई पर अत्यधिक निर्भरता से मानव कौशल पर पड़ने वाले प्रभाव तथा सुमन ने साइबर अपराध और फेक न्यूज जैसी चुनौतियों पर विचार व्यक्त किए।
निहारिका ने एआई के वरदान या अभिशाप होने के विषय पर अपनी बात रखी। गार्गी ने एआई के युग में नैतिकता एवं मानवीय मूल्यों की रक्षा पर प्रकाश डाला, वहीं अर्जुन ने रोजगार संकट और नए रोजगार के अवसरों के बीच संतुलन के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इसके अतिरिक्त सेजल, चेतना, प्रियंका, संगीता, दीक्षा, कोमल, निरंजन, संतोष, शुभम, मनीष, पंकज, संजना, प्रकाश एवं नरेंद्र सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी कार्यशाला में सहभागिता की। विद्यार्थियों ने एआई के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर चर्चा करते हुए इसके जिम्मेदार एवं संतुलित उपयोग की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम में बनवारी लाल, दीनबंधु, ललित, दीपक, राजकुमार, रवि, कौशल, पुष्पेंद्र, किरण, गीता, सुनीता, तुलसी, राजलक्ष्मी सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा शिक्षा और समाज में इसके प्रभावों को समझने के लिए प्रेरित करना रहा।

