वार्ड नंबर 12 में स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए सांसद दामोदर अग्रवाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश*


*वार्ड नंबर 12 में स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए सांसद दामोदर अग्रवाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश*



भीलवाड़ा। वार्ड नंबर 12 में अंधेरे वाले एवं स्ट्रीट लाइट की आवश्यकता वाले *चिन्हित स्थानों* पर रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए देवेन्द्र ड़ाणी ने माननीय सांसद भीलवाड़ा श्री दामोदर जी अग्रवाल को पत्र लिखकर स्ट्रीट लाइट लगवाने का निवेदन किया।


इस पर सांसद श्री दामोदर जी अग्रवाल ने तत्परता दिखाते हुए वार्डवासियों की समस्या को गंभीरता से संज्ञान में लिया तथा संबंधित अधिकारियों को वार्ड में आवश्यक स्थानों पर शीघ्र स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश प्रदान किए।


इस सकारात्मक पहल से वार्डवासियों को बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध होने की उम्मीद जगी है। स्ट्रीट लाइट लगने से गलियों में अंधेरे की समस्या कम होगी तथा रात्रि के समय आवागमन में सुविधा और सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।


देवेन्द्र ड़ाणी ने सांसद श्री दामोदर जी अग्रवाल का वार्डवासियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता, त्वरित कार्यवाही एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के सहयोग से निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।


“आपका सहयोग, वार्ड का विकास — हर गली रोशन हो, हर घर सुरक्षित हो।”


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने