श्री सनातन धर्म सेवा समिति द्वारा 20 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा 78वां विजयादशमी महोत्सव

  श्री सनातन धर्म सेवा समिति द्वारा 20 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा 78वां विजयादशमी महोत्सव



विवेक अग्रवाल


उदयपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र जी द्वारा असत्य एवं अधर्म के प्रतीक लंकाधिपति रावण पर विजयश्री के उपलक्ष्य में श्री सनातन धर्म सेवा समिति व श्री बिलोचिस्तान पंचायत, उदयपुर द्वारा इस वर्ष 78वां विजयादशमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा।  

पंचायत के महासचिव विजय आहुजा ने बताया कि यह गरिमामय कार्यक्रम मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को गांधी ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विजय तिलक परम श्रद्धेय शैलेश कुमार जी ब्रिजवानी (गुरु जी) द्वारा किया जाएगा।  

  पंचायत अध्यक्ष नानकराम कस्तूरी ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, जननेता एवं गणमान्य नागरिक विशिष्ट व सम्माननीय अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, विजय तिलक: परम श्रद्धेय शैलेश कुमार ब्रिजवानी (गुरु जी) ,सम्माननीय / मुख्य अतिथि: डॉ. अरविन्दर सिंह (सी.ई.ओ. अर्थ डायग्नोस्टिक, समाजसेवी दिव्यांग अधिकार) ,विशिष्ट अतिथिगण मन्नालाल रावत (सांसद, उदयपुर लोकसभा) , चुन्नीलाल गरासिया (सांसद, राज्यसभा),ताराचन्द जैन (विधायक, उदयपुर शहर) ,फूल सिंह मीणा (विधायक, उदयपुर ग्रामीण), पारस सिंघवी (महापौर, नगर निगम, उदयपुर) , दिनेश भट्ट (उप महापौर, नगर निगम, उदयपुर),गजपाल सिंह राठौड़ (जिलाध्यक्ष, भाजपा, उदयपुर), फतहसिंह राठौड़ (जिलाध्यक्ष, कांग्रेस, उदयपुर) होंगे।

            श्री सनातन सेवा समिति के हेमंत गखरेजा ने बताया कि मथुरा से आई शाकिर भाई अली की टीम द्वारा दिन - रात रावण परिवार को बनाने में समाज के भवन में लगी हुई है।

        श्री बिलोचिस्तान पंचायत एवं श्री सनातन धर्म सेवा समिति के पदाधिकारियों नानकराम कस्तूरी (अध्यक्ष, श्री बिलोचिस्तान पंचायत), गुरुमुख कस्तूरी (उपाध्यक्ष), विजय आहूजा (महासचिव), सुरेश कटारिया (सलाहकार), जितेन्द्र तलरेजा (उपाध्यक्ष), नरेंद्र कथूरिया (सचिव, श्री सनातन धर्म सेवा समिति), रमेश तलदार (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), मनोज कटारिया (उपाध्यक्ष), हेमन्त गखरेजा (संयोजक, श्री सनातन धर्म सेवा समिति) तथा मनीष डेबला (सह संयोजक) ने समस्त धर्मप्रेमी जनता को इस महोत्सव में पधारने हेतु सादर आमंत्रित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने