*तम्बाकू मुक्त भारत अभियान के तहत बधिर विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन*
-- कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर। आज दि. 09/10/2026 को राजकीय सेठ आनन्दीलाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, जयपुर में तम्बाकू मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत तम्बाकू निषेध विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि बधिर विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी रंगोलियों के माध्यम से तम्बाकू से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक नुकसान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों में 'तम्बाकू मुक्त भारत', 'धूम्रपान छोड़ो स्वस्थ जीवन चुनो' जैसे नारों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम प्रभारी संतोष कुमार रैगर ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में रामस्वरूप कुम्हार एवं अम्बिका वैष्णव ने भूमिका निभाई। अंत में उत्कृष्ट रंगोली बनाने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया।

