प्रवीण मिस्टर फ्रेशर व प्रियांगिनी राणावत मिस फेयरवेल

 प्रवीण मिस्टर फ्रेशर व प्रियांगिनी राणावत मिस फेयरवेल


 


विवेक अग्रवाल


उदयपुर। भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का रंगारंग आयोजन संकाय के ग्राउण्ड में  अतिथियों  स्नातकोत्तर संकाय के अधिष्ठाता प्रो. प्रेमसिंह रावलोत, राजसमंद कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अपर्णा शर्मा, संकाय अधिष्ठाता प्रो. माधवी राठौड़, सहअधिष्ठाता डॉ. हेमेन्द्र सिंह शक्तावत, छात्र कल्याण सह अधिष्ठाता डॉ. ज्योतिरादित्य सिंह भाटी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वन के साथ प्रारंभ हुआ। 

प्रो. माधवी राठौड़ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में परस्पर परिचय का एक स्वस्थ वातावरण प्राप्त होता है। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवं बृद्धिमत्ता को व्यक्त करने के लिए एक मंच भी प्राप्त होता है। शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सहशैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का भाव मजबूत होता है। संकाय सहअधिष्ठाता डॉ. हेमेन्द्र सिंह शक्तावत ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए इस प्रकार के आयोजन में सक्रिय भूमिका के लिए सराहना की।

इस नव प्रवेशित विद्यार्थियों एवं वरिष्ठ विद्यार्थियों ने राजस्थानी व फिल्मी गीतों की संगीतमयी धुनों के साथ अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत कर वाही वाही बटोरी। प्रतिभागियों की प्रस्तुति के साथ दर्शक दीर्घा में बैठे विद्यार्थिगण भी झूमने पर मजबूर हो गए। प्रश्नोत्तर चक्र के माध्यम से मिस व मिस्टर फ्रेशर व मिस व मिस्टर फेयरवेल का चयन किया गया और मिस्टर फ्रेशर व मिस फेयरवेल को अतिथियों, निर्णायकों एवं अधिष्ठाता व सहअधिष्ठाता द्वारा विजेताओं को ताज, शैशे और गुलस्ता देकर सम्मानित किया गया।

मिस्टर फ्रेशर प्रवीण सिंह चाम्पावत बने व मिस फेयरवेल प्रियांगिनी राणावत बनीं। फ्रेशर में गीत खण्डेलवाल व हर्षवर्धन सिंह चौहान क्रमशः प्रथम रनरअप, द्वितीय रनरअप रहे व फेयरवेल में चेष्टा तिवारी व अभिलाषा खींची क्रमशः प्रथम रनरअप, द्वितीय रनरअप रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.अनिता राठौड़, छात्र वर्ग में सोनल परमार व निहारिक चौबीसा ने किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ नीमा चूण्डावत, डॉ. पंकज आमेटा व डॉ. कीर्ति चूण्डावत ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि निर्णायक के रूप में सोनिका झाला, सुधा राठौड़ व डॉ ज्ञानेश्वरी राठौड़ मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने