नीमकाथाना में श्री श्याम अरदास कीर्तन का आयोजन

 *नीमकाथाना में श्री श्याम अरदास कीर्तन का आयोजन



, श्याम प्रेमियों ने भजनों का लिया रसपान*

रिपोर्टर:-शिंभू सिंह शेखावत जनतंत्र की आवाज, राजस्थान 

नीमकाथाना। श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार, नीमकाथाना द्वारा सुभाष एवं केशव अग्रवाल (अजय इलेक्ट्रॉनिक) के निवास स्थान पर श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बाबा श्याम के भजनों का रसपान किया।


कीर्तन के दौरान प्रसिद्ध भजन गायक सोनू अनुराग (पाटन) ने बाबा श्याम की महिमा से जुड़े अनेक सुंदर एवं भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर उपस्थित श्याम प्रेमी भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए और पूरा वातावरण जय श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा।


कार्यक्रम के दौरान आयोजक परिवार की ओर से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। भक्तों ने बाबा श्याम से सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।


श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार, नीमकाथाना द्वारा यह संकीर्तन सेवा हर माह की 7 एवं 21 तारीख को निशुल्क एवं निस्वार्थ रूप से आयोजित की जाती है। परिवार का उद्देश्य अधिक से अधिक श्याम प्रेमियों को भक्ति एवं संकीर्तन से जोड़ना और बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करना है।


कीर्तन परिवार ने सभी श्याम प्रेमियों से आगामी संकीर्तन में भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा श्याम के भजनों का आनंद लेने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने