*पाटन में 70वीं जिला स्तरीय SGFI टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ*
रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत)जनतंत्र की आवाज,राजस्थान
नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाटन स्थित आशा एकेडमी में 70वीं जिला स्तरीय SGFI टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 23 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में सीकर जिले के विभिन्न निजी एवं राजकीय विद्यालयों के अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग के बालक-बालिकाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी सीकर, मैट्रिक्स स्कूल सीकर, स्वामी केशवानंद स्कूल सीकर, गुढ़ा पब्लिक स्कूल नीमकाथाना तथा आशा एकेडमी पाटन सहित सीकर जिले के विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी मुकाबले आशा एकेडमी, पाटन के इंडोर स्पोर्ट्स हॉल में आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि बाबूलाल जी गुर्जर (मुख्य अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, सीकर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विमला देवी (मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, पाटन), ताराचंद सैनी (मुख्य अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, पाटन), सुदेश स्वामी (रिसोर्स पर्सन, CBEO कार्यालय, पाटन), ओमप्रकाश चौधरी (प्रधानाचार्य, MGS स्कूल रायपुर, पाटन एवं SGFI टेबल टेनिस पर्यवेक्षक), मनोज गुप्ता, सरपंच (ग्राम पंचायत पाटन) सुरेश यादव (निदेशक, आशा एकेडमी पाटन) तथा राकेश सिंह तंवर (सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत हसामपुर) सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें अनुशासन, खेल भावना, मेहनत एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं टीम भावना का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ी टेबल टेनिस के रोमांचक मुकाबलों में अपनी खेल प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, शिक्षकों एवं खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
आशा एकेडमी, पाटन द्वारा आयोजित इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होने तथा खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का अवसर मिल रहा है। *खेलें*प्रतिस्पर्धा करें* *उत्कृष्टता की ओर बढ़े*

