थोई में हो रही है स्थानीय संघ स्तरीय स्काउट-गाइड प्रतियोगिता रैली

 थोई में हो रही है स्थानीय संघ स्तरीय स्काउट-गाइड प्रतियोगिता रैली



सीकर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला सीकर के स्थानीय संघ थोई के तत्वावधान में स्थानीय संघ स्तरीय स्काउट एवं गाइड प्रतियोगिता रैली का आयोजन 12 सितंबर से 17 सितंबर 2026 तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, थोई के खेल मैदान में किया जा रहा है।


रैली में स्काउट एवं गाइड के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं एवं गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनमें शिविर कला, ट्रूप रिकॉर्ड, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, नशा मुक्ति एवं जीवन विषय पर भाषण, विचित्र वेशभूषा, शारीरिक प्रदर्शन, सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा पर निबंध, क्विज, अनुशासन, स्काउट-गाइड प्रदर्शनी, सिगनलिंग, प्राथमिक सहायता, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, लोकगीत, लोक नृत्य, सामूहिक देशभक्ति गीत एवं झांकी सहित अनेक प्रतियोगिताएं शामिल हैं।


31 फीट का वॉचिंग टावर बना आकर्षण का केंद्र


रैली शिविर में बनाया गया 31 फीट ऊंचा वॉचिंग टावर शिविर का प्रमुख आकर्षण बना हुआ है। इसके साथ ही बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के एडवेंचर बेस तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें कमांडो ब्रिज, टायर वॉल, टायर चिमनी, टायर टनल, टायर क्रॉसिंग, रस्सा खींच, चम्मच दौड़ एवं बैलेंसिंग जैसी गतिविधियां शामिल हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में साहस, आत्मविश्वास, संतुलन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास किया जा रहा है।


ग्लोबल विलेज में दी जा रही अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों की जानकारी


शिविर में ग्लोबल विलेज भी लगाया जा रहा है। इसके माध्यम से स्काउट एवं गाइड को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं अभियानों की जानकारी दी जा रही है। ग्लोबल विलेज में WOSM, WAGGGS, YLACC, SIRF Smart 2.0, Scout Go Solar, SDGs तथा Free Being Me जैसी गतिविधियों के बारे में जानकारी एवं जागरूकता प्रदान की जा रही है।

सेल्फी पॉइंट में ले रहे हैं से चला रहे हैं फोटो


इसके अलावा शिविर में तैयार किया गया मॉडल टेंट भी प्रतिभागियों एवं आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।


बच्चों को गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान


रैली के उद्घाटन अवसर पर स्थानीय संघ थोई के प्रधान झाबर मल बीवाल ने स्काउट एवं गाइड को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागी विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लें तथा स्काउटिंग के मूल्यों—अनुशासन, सेवा, सहयोग और नेतृत्व—को अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए रैली की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।


रैली के सफल आयोजन में सचिव सुवालाल कुमावत, सहायक सचिव घासीराम वर्मा, स्काउट मास्टर अबीर सिंह, कालूराम बुनकर, बजरंग लाल जाट, कैलाश चंद सोनी, मनीष कुमावत, रामकुमार यादव, सुणाराम शास्त्री, गिरधारी लाल सैनी, नरेंद्र कुमार, मनीष रोलानिया, सोहनलाल, अनिल सैनी, गाइड कैप्टन प्रियांशी टेलर, पायल सारवान, रोवर लीडर नवीन कुमार भास्कर, जिला यूथ सचिव राम प्रसाद भास्कर, रोवर सुंदरलाल, नरेंद्र, होशियार सिंह, धर्मेंद्र, राकेश, हिमांशु, जिगर कुमावत सहित स्काउट-गाइड एवं रोवर परिवार के सदस्य सहयोग कर रहे हैं।


रैली के माध्यम से स्काउट एवं गाइड को मनोरंजन के साथ-साथ अनुशासन, साहस, सेवा, नेतृत्व, रचनात्मकता, पर्यावरण जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने