सरकारी आदेशों के बावजूद धांधेला रोड़ पर बेसमेंट में चल रहा पुस्तकालय*

 *बेसमेंट में संचालित पुस्तकालय, विद्यार्थियों की सुरक्षा पर उठे सवाल*

*सरकारी आदेशों के बावजूद धांधेला रोड़ पर बेसमेंट में चल रहा पुस्तकालय*


रिपोर्टर -(शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान 

नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पंचायत समिति पाटन के धांधेला रोड़ पर बच्चों के अध्ययन के लिए संचालित एक पुस्तकालय बेसमेंट में चलने से विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बेसमेंट में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई है।ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की ओर से बेसमेंट में संचालित पुस्तकालयों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद धांधेला रोड पर बेसमेंट में पुस्तकालय का संचालन जारी है। ऐसे में संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की तत्काल जांच करवाकर पुस्तकालय के संचालन की स्थिति और सुरक्षा मानकों की जांच करने तथा नियमों के विपरीत संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने