स्काउट गाइड प्रतियोगिता रैलीबालकों के सर्वांगीण विकास का पर्याय-मील
शिवसिंहपुरा:
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा जिला सीकर का पांच दिवसीय टोली नायक द्वितीय तृतीय सोपान स्काउट गाइड एवं निपुण रोवर रेंजर प्रशिक्षण शिविर तथा स्थानीय संघ स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता रैली का दिनांक 12 -9-2026 से 16 -9 -2026 तक खेल स्टेडियम कोलीडा में आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन शिवपाल सिंह मील सरपंच ग्राम पंचायत कोलीडा एवं निदेशक सुल्तान सिंह मील आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलीडा द्वारा किया गया। द्वितीय दिवस शिविर कार्यक्रमों का अवलोकन एवं औचक निरीक्षण राजेंद्र प्रसाद मील प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा द्वारा किया गया एवं स्काउट प्रार्थना , झंडारोहण के साथ द्वितीय दिवस के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। शिविर के दौरान राज्य मुख्यालय जयपुर द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रमानुसार स्काउट गाइड प्रतिज्ञा, नियम, आदर्श वाक्य ,सेल्यूट ,बायां हाथ मिलाना ,आंदोलन का इतिहास ,पोशाक ,प्राथमिक सहायता ,प्रथम सोपान की गांठें ,विभिन्न झंडों की जानकारी प्रदान की गई। रैली शिविर के अनुसार ग्रुप में विभिन्न गतिविधियों यथा निबंध ,भाषण ,पेंटिंग, मार्च पास्ट ,कलर पार्टी, देशभक्ति गीत ,एथेनिक शो, विचित्र वेशभूषा, पायनियरिंग ,प्राथमिक सहायता ,शिविर कला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर का संचालक सचिव महेश कुमार एवं रेली गतिविधियों का संचालक अलिताब धोबी द्वारा किया गया। शिविर में सहायक लीडर ट्रेनर किशनलाल सियाक द्वारा प्रतियोगिता गतिविधियों के आयोजन में मूल्यांकन में मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया गया। जिला कमिश्नर स्काउट चूरू संजय सहगल एवं बनवारी लाल शर्मा प्रतियोगी भावनाओं के बारे में संभागियों को बताया गया। रैली संचालक व प्रशिक्षण संचालक के साथ-साथ आयोजन में रोशन डेबनियां , महेंद्र सिंह, प्रेम पावड़ियां ,योगेश चौधरी, गरिमा सियाग ,रचना पूनियां, इरशाद ,प्रकाश बिश्नोई, मुकेश कुमारभूकर, मोहनलाल सुखाड़ियां, भागीरथमल, इमरान, आदिल, रामपाल, योगेश, मोहित, विनोद कुमार, फरहान संदीप धमौलिया सौरभ जांगिड़ आदि मौजूद रहकर शिविर के कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान किया। स्थानीय संघ के ग्रुप लीडर एवं पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय संघ स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता रैली व प्रशिक्षण के कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद एवं बधाई दी।
