*शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन
*
लक्ष्मणगढ़। *सेठ श्री एन. के. जाजोदिया राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, लक्ष्मणगढ़ में शिक्षक दिवस 2026 के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में *शिक्षक सम्मान समारोह* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में श्रीमान रामनिवास शर्मा, उपनिदेशक शिक्षा (से नि.), श्रीमान अंकित काबरा, प्रवासी उद्यमी कोलकाता पंडित श्री भंवरलाल शर्मा, कॉलेज प्राचार्य (से. नि. ) पं. मनोज शर्मा ज्योतिषाचार्य प्रवासी कोलकाता उपस्थित रहें।
समारोह में विद्यालय के अभिनन्दनीय शिक्षकवृन्द के रूप में श्री दामोदर प्रसाद, श्री संतोष कुमार शर्मा, श्री अशोक कुमार शर्मा, श्री जगदीश प्रसाद महर्षि, श्रीमती प्रभाती एवं श्री महेन्द्र कुमार ढुकिया को अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता/मुख्य अतिथि के उद्बोधन में शिक्षा, संस्कृत भाषा, गुरु-शिष्य परंपरा एवं शिक्षक के सामाजिक दायित्वों पर प्रेरणादायी विचार रखे गये।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. भवानी शंकर शर्मा ने बताया कि शिक्षक दिवस केवल शिक्षकों के सम्मान का अवसर नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में गुरु की महत्वपूर्ण भूमिका को स्मरण करने का भी पर्व है। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए समारोह में सहभागिता का धन्यवाद दिया।
सम्मानित शिक्षकों में प्रसन्नता की अनुभूति झलक रही थी और उन्होंने अधिक समर्पण का भाव प्रकट किया ।
कार्यक्रम का संचालन राज्यपाल सम्मानित शिक्षक श्री छगन शास्त्री द्वारा किया गया|
इस अवसर पर विद्यालय से स्थानान्तरित पूर्व प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार शर्मा,प्राध्यापक श्री अशोक कुमार शर्मा, शिक्षक श्री राजेश डोटासरा,श्रीमति सरोज का भी विदाई अभिनन्दन किया गया! एवं पूर्वाचार्य श्री जगदीश प्रसाद स्वामी,राम चन्द्र नारनौलिया विश्वनाथ सुंटवाल श्री महावीर प्रसाद शर्मा आदि को भी सम्मानित किया गया ।
साथ ही इस समारोह के सूत्रधार राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक श्री छगन शास्त्री का शॉल,साफा व मोतीमाला से स्वागत किया गया|
समारोह में विद्यालय परिवार, समस्त शिक्षकगण एवं SDMC के सदस्य व छात्र उपस्थित रहें तथा कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं प्रेरणादायी बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों एवं सम्माननीय शिक्षकों का श्री चन्द्र शेखर जोशी के नेतृत्व में विधालय के घोष दल द्वारा स्वागत किया गया एवं तिलकार्चन,स्वस्तिवाचन एवं सरस्वती पूजन वैदिक मंत्रों के साथ किया गया ।सर्वपल्ली डॉ श्री राधाकृष्णन जी को याद किया गया ।
समापन पर जलपान,विद्यार्थियों को मिठाई वितरण कर आयोजन की पूर्णता की गई ।
