भारत स्काउट गाइड सदस्यों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में जिला मुख्यालय बड़ा तालाब सीकर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस अवसर पर संगोष्ठी और उसके बाद मतदाता जागरूकता की शपथ बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सभी स्काउट गाइड सदस्यों को दिलवाई। इस अवसर पर बसंत कुमार लता ने सभी स्काउट गाइड सदस्य से कहा कि चुनाव कार्य के दौरान दिव्यांग एवं वृद्ध जनों की सहायता करें । और हर घर से सभी लोग वोट देने जाएं इस तो अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें ।इस अवसर पर थोई से रामप्रसाद भास्कर जिला यूथ सचिव, बनाथला से पीतांबर लोरा जिला यूथ कोषाध्यक्ष, रीगस से मीनल शर्मा ,अजीतगढ़ से नंदिनी कंवर, थोई से रोवर सुंदरलाल, नीमकाथाना से,प्रियांशी कंवर शेखावत ऋतु सैनी, योगेश कुमार वर्मा, गोवर्धनपुरा से दिलीप कुमार वर्मा, रजत कुमार महला, न्यू राणा पाटन से अमन कुमार ,देशराज बेरवाल, विजय सेन ,अंकित यादव ,कृष्ण कुमार जांगिड़
सहित अनेक स्काउट गाइड सदस्य मौजूद रहे।
