डॉ. अज़हर सईद को दिल्ली में नेशनल लैंग्वेज अवॉर्ड से नवाज़ा गया

 डॉ. अज़हर सईद को दिल्ली में नेशनल लैंग्वेज अवॉर्ड से नवाज़ा गया





डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी नई दिल्ली शिक्षक दिवस के अवसर पर ग़ालिब इंस्टीट्यूट नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मान समारोह में जनपद चंदौली एवं उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे डॉ. अज़हर सईद प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट चंदौली को शिक्षा एवं भाषाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नेशनल लैंग्वेज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में डॉ. अज़हर सईद की भूमिका विशिष्ट अतिथि के रूप में रही उन्होंने समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उन्होंने उर्दू और हिंदी भाषाओं के वर्तमान परिदृश्य चुनौतियों तथा इनके संरक्षण एवं विकास पर प्रभावशाली विचार व्यक्त किए अपने संबोधन में डॉ. अज़हर सईद ने कहा कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं बल्कि समाज और संस्कृति को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है उन्होंने विशेष रूप से उर्दू भाषा के संरक्षण और विकास की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि उर्दू से प्रेम करने वालों को अपनी जिम्मेदारी केवल सरकारों पर नहीं छोड़नी चाहिए उन्होंने कहा सिर्फ यह कह देने से कि उर्दू बहुत मीठी भाषा है काम नहीं चलेगा बल्कि उसकी मिठास को दूसरों तक पहुंचाना भी होगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर जियाउर रहमान सिद्दीकी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को नेशनल उर्दू अवॉर्ड से सम्मानित किया गया वहीं प्रोफेसर चमन लाल प्रोफेसर जितेंद्र परवाज़ तथा डॉ. शमा परवीन सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को भी उनके शैक्षणिक एवं भाषाई योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया डॉ. अज़हर सईद को राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान पर शिक्षा एवं भाषा जगत से जुड़े लोगों ने बधाई देते हुए इसे जनपद चंदौली और उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने