हिन्दी दिवस का हुआ भव्य साहित्यिक समागम का आयोजन

 हिन्दी दिवस का हुआ भव्य साहित्यिक समागम का आयोजन





डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी बक्सर बिहार राजकीय अनुमण्डलीय पुस्तकालय में भोजपुरी साहित्य मण्डल के बैनर के तले हिन्दी दिवस का हुआ भव्य आयोजन कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमण्डल पदाधिकारी अविनाश कुमार ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध शिक्षाविद् प्रो. रामनारायण तिवारी उपस्थित रहे उन्होंने कहा भाषा का लोक से संबंध समाप्त होने से भाषा की समस्या उत्पन्न होती है। लोक और शास्त्र से हिन्दी को कटना नहीं चाहिए। अंग्रेजी का वर्चस्व बढ़ रहा है तो हम लोग अधिक से अधिक हिन्दी का प्रयोग करें और हिन्दी के प्रति जो हीन भाव है उसको अपने भीतर से निकालें और शास्त्रीयता से अधिक लोकोन्मुख भाषा की तरफ अग्रसर हो भाषा के प्रति लोगों में उत्साह की कमी है भोजपुरी एक ऐसी भाषा है जिसमें पहले गाकर सीखते हैं इसमें सीखकर गाने की परंपरा नहीं है शासन की नीतियाँ भी भाषा को कमजोर करती है विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. कृष्ण कांत सिंह प्राचार्य महर्षि विश्वामित्र काॅलेज निर्मल सिंह अध्यक्ष रोटरी क्लब बक्सर की उपस्थिति थी कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. डॉ. अरुण मोहन भारवि ने किया मंच संचालन भोजपुरी साहित्य मण्डल के महासचिव डॉ. वैरागी प्रभाष चतुर्वेदी नें किया इस कार्यक्रम के संयोजक कुशध्वज सिंह मुन्ना एवं प्रवीण कुमार ओझा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सराहनीय भूमिका निभाई कार्यक्रम सरस्वती वंदना नृत्य नाटिका से प्रारंभ हुआ नृत्य नाटिका एस. पी. एस. स्कूल उनवांस की छात्रा कुमारी श्रेया सिंह कुमारी नव्या सिंह कुमारी रानी द्वारा शिक्षिका जूही केशरी के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया 

इस अवसर पर अनुमण्डल पदाधिकारी श्री अविनाश 

कुमार नें कहा हिन्दी हमारी अस्मिता है इसको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है यह एक वैज्ञानिक भाषा है हिन्दी भाषा के विकास और चुनौतियों पर बोलते हुए प्रो० अरुण मोहन भारवि ने कहा हिन्दी के सामने चाहे जितनी चुनौतियाँ हों इसको विश्वभाषा बनने से कोई नहीं रोक सकता है यह भारत की आत्मा की भाषा है यह भारतीयता की पहचान है प्राचार्य के. के. सिंह ने हिन्दी को वर्तमान और भविष्य की भाषा कहा निर्मल सिंह ने कहा हमें गर्व है कि जिस भाषा को हम बोलते हैं उस भाषा में हम जीते भी हैं हिन्दी आजादी का शंखनाद है प्रसिद्ध कवि कृष्ण कुमार ने कहा की हिन्दी को कोई चुनौती नहीं है यह स्वयं बढ़ रही है और बढ़ती रहेगी। एक दिन यह विश्वभाषा बनने में स्वयं समर्थ हो जाएगी वरिष्ठ पत्रकार शुभनारायण पाठक ने कहा कि लोक भाषाओं के प्रति हमको सम्मान व्यक्त करना चाहिए साथ ही हिन्दी को लेकर हमको सजग रहना चाहिए और हिन्दी को सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए इस अवसर पर सभी विद्वान अतिथियों को भोजपुरी साहित्य मंडल द्वारा स्मृति-चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया

 इस कार्यक्रम का दूसरा सत्र कवि सम्मेलन का था जिसमें कवियों नें अपनी कविताओं से समां बाँधा प्रसिद्ध कवि शिवबहादुर पाण्डेय प्रीतम संजय सागर कुशध्वज सिंह मुन्ना फारूक सैफी रत्नेश ओझा राही हृदयनारायण हेहर राजारमण पाण्डेय कामेश्वर पाण्डेय वशिष्ठ पाण्डेय भगवान पाण्डेय घुरूहू प्रजापति वैदेही श्रीवास्तव कृष्णमुरारी राय राममुरारी राय राघवेंद्र प्रकाश रग्घु अभय तिवारी पंकज पाण्डेय अमरेंद्र दुबे कौशल शर्मा प्रवीण कुमार ओझा कृष्ण कुमार राजीव उपाध्याय सोनू दुबे विमलेश तिवारी आदि ने काव्य पाठ किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने