तीज महिलाओं की आस्था परंपरा और खुशियों का प्रमुख पर्व : आशा यादव
साड़ी व सिंगार के समान जरूरतमंद दो दर्जन महिलाओं में बांटे गए मेहंदी गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा हरियाली तीज उत्सव
डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी l हरहुआ हरियाली तीज के अवसर पर रविवार को शिवपुर स्थित मेहता नगर कॉलोनी में डॉ. भावना श्रीवास्तव के आवास पर तीजोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। साइबर एजुकेशन सोसायटी एवं आशा यस ए-वन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने मेहंदी रचाई और गीत-संगीत व नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ तीज पर्व की खुशियां साझा कीं इस अवसर पर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को श्रृंगार सामग्री एवं साड़ी देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशा यस ए-वन फाउंडेशन की संस्थापिका आशा यादव ने कहा कि तीज महिलाओं की आस्था परंपरा प्रेम और उल्लास का प्रमुख पर्व है तीज व्रत और पूजा-अर्चना से मन को शांति एवं संतुष्टि मिलने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ने और अपनी संस्कृति व परंपराओं को आगे बढ़ाने का भी माध्यम हैं आशा यादव ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है इसी उद्देश्य से फाउंडेशन की ओर से सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार सामग्री एवं साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया
साइबर एजुकेशन सोसायटी की संस्थापिका डॉ. भावना श्रीवास्तव ने कहा कि हरियाली तीज धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव का भी पर्व है ऐसे आयोजनों से महिलाओं को मानसिक प्रसन्नता सामाजिक जुड़ाव और आत्मविश्वास मिलता है साथ ही हमारी परंपराएं और संस्कार नई पीढ़ी तक पहुंचते हैं उन्होंने कहा कि सुहागिन महिलाओं के लिए तीज व्रत का विशेष महत्व है और महिलाएं मां दुर्गा की स्वरूप होती है इस अवसर पर महिलाएं भगवान की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करती हैं
कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर मेहंदी लगाई तथा गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव में चार चांद लगा दिए महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं भी दीं इस अवसर पर डॉ. भावना श्रीवास्तव आशा यादव सत्या श्रीवास्तव नीलम उपाध्याय सीमा श्रीवास्तव साक्षी यादव मानसी यादव निशा देवी रेखा सिंह शिप्रा श्रीवास्तव सीमा उपाध्याय प्रतिभा राय सुशीला ज्योति ज्ञानती वैष्णवी अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं कार्यक्रम का संचालन आशा यादव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. भावना श्रीवास्तव ने दिया।

