भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ में आज राष्ट्रीय सेवा योजना

 स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ में आज राष्ट्रीय सेवा योजना


द्वारा पोषण पखवाडा अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग लक्ष्मणगढ़ की टीम के सहयोग से व्याख्यान, स्वास्थ्य जांच, परामर्श व दवाओं का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत विज्ञान संकाय प्रभारी डॉ आनन्द शर्मा ,प्रशासक श्री प्रमेन्द्र सिंह शेखावत,चिकित्सा अधिकारी डॉ मोहित पूनिया,पब्लिक हेल्थ मैनेजर श्री चन्द्रकांत जाखड, एलएचवी नीतू एवं लैब टेक्नीशियन श्री मुकेश कुमार द्वारा सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। तत्पश्चात डॉ आनन्द शर्मा ने स्वागत भाषण में उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार को अपनाकर अपने व्यक्तित्व व कृतित्व को उन्नत बनाने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ मोहित पूनिया व श्री चन्द्रकांत जाखड ने पोषण विषय पर प्रकाश डालते हुए स्वास्थ्य व स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने हेतु व्याख्यान दिया। प्रशासक श्री प्रमेन्द्र सिंह शेखावत ने पौष्टिक आहार के साथ अच्छी दिनचर्या अपनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंयसेवको,एनसीसी कैडेट्स, रेंजर रोवर्स व छात्राओं की हीमोग्लोबिन आदि की जांच कर उचित परामर्श व दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रेम सिंह शेखावत, एनसीसी अधिकारी ले. डॉ नरेश कुमार वर्मा, श्री नरेश शर्मा सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री घनश्याम वर्मा ने सभी का धन्यवाद ग्यापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने