जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचन पर्यवेक्षक ने विभिन्न क्षेत्रों में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

 कमल शर्मा, दौसा 

_नगर निकाय आम चुनाव-2026_


*जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचन पर्यवेक्षक ने विभिन्न क्षेत्रों में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा*



दौसा, 8 सितंबर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के तहत होने वाले मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा तथा निर्वाचन पर्यवेक्षक डॉ. टी. शुभमंगला ने मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर चुनाव तैयारियों का जायजा लिया।


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने मंडावर एवं महवा क्षेत्र में मतदान दलों के प्रशिक्षण तथा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं, मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा अन्य तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान मतदान दलों को निष्पक्ष एवं निर्भीक माहौल में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए कहा।


इसी प्रकार निर्वाचन पर्यवेक्षक डॉ. टी. शुभमंगला ने भांडारेज, बांदीकुई, बसवा, मंडावर एवं महवा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने मतदान दलों के प्रशिक्षण, मतदान सामग्री के प्रबंधन तथा मतदान के बाद ईवीएम एवं निर्वाचन सामग्री जमा होने वाले स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।


उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों का अवलोकन कर वहां मतदाताओं के लिए की गई सुविधाओं, आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि मतदान से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाएं तथा मतदान दिवस पर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने