रिपोर्टर – मिथुन कुमार
- वार्ड नंबर 150 से भाजपा प्रत्याशी शालू मीना के समर्थन में डिप्टी सीएम दीया कुमारी और सांसद सतीश पूनिया की जनसभा
*जयपुर। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 150 में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी शालू मीना* के समर्थन में आयोजित जनसभा एवं रैली में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री *दीया कुमारी* और पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद *सतीश पूनिया* ने क्षेत्रवासियों को संबोधित किया।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने वार्ड नंबर 150 के मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी शालू मीना को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और बेहतर जनप्रतिनिधित्व के लिए भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दें तथा आगामी चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए जरूर जाएं।
वहीं, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी शालू मीना के समर्थन में मतदान करने की अपील की। रैली एवं जनसभा के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे तथा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में उत्साह दिखाई दिया।
