*राजकीय महाविद्यालय चाकसू में NSS इकाई द्वारा हिंदी दिवस पर 'काव्य पाठ प्रतियोगिता' का आयोजन
ख़ुशी बैरवा रही विजेता*
आज दिनांक 14.9.26 राजकीय महाविद्यालय चाकसू में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में आज राष्ट्रीय हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य 'काव्य पाठ प्रतियोगिता' का सफल आयोजन किया गया। इस पूरे भव्य समारोह के मंच का शानदार संचालन बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र कार्तिक यादव द्वारा किया गया l इसके बाद आयोजित काव्य पाठ प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं NSS स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देशप्रेम व हिंदी भाषा के महत्व पर अपनी कविताओं का ओजस्वी पाठ किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. उर्मिला मीना, कमल मेहता और डॉ. ऐश्वर्या शामिल रहे। निर्णायक मंडल के कड़े मूल्यांकन के आधार पर महाविद्यालय की छात्रा ख़ुशी बैरवा ने अपनी शानदार प्रस्तुति के लिए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान (विजेता) प्राप्त किया।डॉ. मोहन लाल दायमा ने हिंदी भाषा पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किये l समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ. पूनम गुप्ता ने हिंदी भाषा की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी जो अपने पहले अक्षर 'अ' से अनपढ़ व्यक्ति को भी ज्ञान की राह पर ले जाकर अंतिम अक्षर 'ज्ञ' से ज्ञानी बना देती है। उन्होंने विजेता ख़ुशी बैरवा सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।कार्यक्रम के अंत में NSS कार्यक्रम अधिकारी बिन्नी साहू कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापन (Vote of Thanks) प्रस्तुत किया l
