"*साइबर सुरक्षा और वित्तीय प्रबंधन" पर व्याख्यान
*
आज दिनांक: 23.9.2026 राजकीय महाविद्यालय, चाकसू की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में आज महाविद्यालय परिसर में "साइबर सुरक्षा और वित्तीय प्रबंधन" विषय पर एक विशेष व्याख्यान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. गीतांजली मीना ने की। NSS कार्यक्रम अधिकारी बिन्नी साहू कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए मुख्य वक्ता का परिचय करवाया।सत्र के मुख्य वक्ता प्रख्यात विशेषज्ञ डॉ. गिरीश गोयल रहे। डॉ. गोयल ने प्रोजेक्टर और वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को 'डिजिटल अरेस्ट', 'मनी म्यूल' और 'फेक लोन ऐप्स' जैसी आधुनिक साइबर ठगी के तौर-तरीकों को विस्तार से समझाया। उन्होंने सुरक्षित वित्तीय प्रबंधन के टिप्स देते हुए कहा कि लालच और असावधानी ही साइबर अपराध का मुख्य कारण बनती है। उन्होंने ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 का उपयोग करने की सलाह दी।कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय संकाय सदस्य कमल मेहता द्वारा 'वोट ऑफ थैंक्स' (धन्यवाद ज्ञापन) प्रस्तुत किया गया। उन्होंने मुख्य वक्ता, प्राचार्या एवं सभी स्वयंसेวकों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
