नीमकाथाना में एसपी की जनसुनवाई, 53 परिवादियों ने रखी समस्याएं*

 *नीमकाथाना में एसपी की जनसुनवाई, 53 परिवादियों ने रखी समस्याएं*


*प्रवीण नायक नूनावत ने सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश; आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर ASI को फटकार*

रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान 

नीमकाथाना क्षेत्र के सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत गुरुवार को नीमकाथाना पहुंचे, जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में उन्होंने आमजन एवं परिवादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 53 परिवाद सामने आए।

जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में परिवादी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अपनी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने परिवादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा प्रकरणों में त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

जनसुनवाई के दौरान एक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने की शिकायत सामने आने पर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने संबंधित ASI को फटकार लगाते हुए दो दिन के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने और परिवादियों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं होने देने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा सहित सर्किल के थाना अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान एएसपी कार्यालय परिसर में परिवादियों की भीड़ रही।

पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के समक्ष रखने का अवसर मिला। अधिकारियों ने परिवादियों की शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने