लाखों अभ्यर्थियों के बीच चमके उदयपुर के चार सितारे

 लाखों अभ्यर्थियों के बीच चमके उदयपुर के चार सितारे



उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल । कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित SSC CGL 2025 परीक्षा में उदयपुर के चार प्रतिभावान विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर शहर और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। विशाल मेहता, हिम्मत सिंह देवल, यशस्विनी खत्री एवं हर्ष जैन का चयन एसएससी सीजीएल 2025 में हुआ है। चारों विद्यार्थी अनुष्का ग्रुप, उदयपुर से जुड़े रहे हैं।


हाल ही अहमदाबाद में आयोजित रोजगार मेला के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा देशभर के 45 स्थानों पर सरकारी नौकरियों हेतु 51000+ चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया जिनमें हिम्मत सिंह देवल, यशस्विनी खत्री एवं विशाल मेहता को गुजरात जोन के आयकर विभाग में पदस्थापना मिली है, जबकि हर्ष जैन को मुंबई जोन में नियुक्ति मिली है।


अनुष्का ग्रुप के सचिव राजीव सुराणा ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लाखों अभ्यर्थियों के बीच होने वाली इस कठिन प्रतियोगिता में चार विद्यार्थियों का चयन होना संस्थान के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और निरंतर तैयारी ने उन्हें यह उपलब्धि दिलाई है।


सफल विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अनुष्का ग्रुप के मार्गदर्शन, शिक्षकों और अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि संस्थान में मिले उचित मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग ने उन्हें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में काफी मदद की।


चारों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अनुष्का ग्रुप के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने