*प्रशासनिक लापरवाही पाटन में विकसित भारत अभियान के पहले दिन खाली रहा पांडाल, 22 में से कई विभाग रहे नदारद*
रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
पाटन आमजन की समस्याओं के मौके पर निस्तारण के लिए शुरू हुए विकसित भारत जन सेवा अभियान का आगाज पाटन पंचायत समिति सभागार में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। 19 से 25 सितंबर तक चलने वाले इस साप्ताहिक शिविर के प्रथम दिन पाटन पंचायत समिति के सभागार में कुर्सियाँ खाली पड़ी रहीं और ग्रामीणों की आवाजाही नाममात्र रही।
हैरानी की बात यह रही कि शिविर में कुल 22 विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी तय की गई थी, लेकिन कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रतिनिधि मौके से नदारद दिखे। और जैसा की फोटो में स्पष्ट नजर आ रहा है कि एक कुत्ता में सभागार में उपस्थित रहा ।
संवाददाताओं द्वारा जायजा लेने पर पांडाल में अव्यवस्था और प्रशासनिक लोगों की भारी कमी साफ नजर आई।
मामले पर पंचायत समिति की बीडीओ शशि बाला ने जानकारी दी कि पहले दिन कुल 76 आवेदकों (41 पुरुष और 35 महिला) का ही पंजीयन किया गया है। दूसरी ओर, शिविर में पहुँचे स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि ऐसे सरकारी आयोजनों में केवल कागजी औपचारिकता पूरी की जाती है और समस्याओं का ठोस समाधान नहीं मिलता।
