पीएम श्री जमुना देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खेतड़ी मोड़ नीमकाथाना में शिक्षक दिवस पर किया गया कृष्ण भोग का आयोजन
---------------------------------------------
पीएम श्री विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती स्नेहलता ने बताया कि आज विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया जिसमें शिक्षकों की भूमिका विद्यालय की छात्राओं ने निभाई। प्रधानाचार्य की भूमिका में कक्षा 12 की छात्रा खुशबू अग्रवाल रही वहीं अन्य शिक्षकों की भूमिका में भी कक्षा 12 की छात्राएं रही। सुबह प्रार्थना से लेकर पूरे दिन आठ कालांश छात्राओं ने शिक्षकों की भूमिका में कक्षाओं में अध्ययन कार्य करवाया। साथ ही विद्यालय की एक भारत श्रेष्ठ भारत गतिविधि की प्रभारी श्रीमती मीना यादव ने असम व राजस्थान युग्म राज्य की भाषा संगम का नाट्य रूप छात्राओं के माध्यम से प्रस्तुत किया। एवं विद्यालय की व्याख्याता श्रीमती जीवनलता व राजेन्द्र प्रसाद यादव (व.अ) , श्रीमती हेमलता (अ.)ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर व्याख्यान दिया व श्रीमती मंजू शर्मा ने भी असम राज्य की संस्कृति पर छात्राओं को व्याख्यान दिया। तथा शिक्षक दिवस के अवसर पर पीएम पोषण प्रभारी श्री छीतरमल वर्मा (अ.) के नेतृत्व में कृष्ण भोग का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सामूहिक कृष्ण भोग खिलाया गया। शिक्षक दिवस पर कक्षा 12 की छात्राओं ने सभी शिक्षकों को तिलक लगाकर स्वागत व सम्मान किया गया। तथा शिक्षकों को छात्राओं द्वारा अल्पाहार करवाया गया। अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती स्नेहलता ने समस्त स्टाफ को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की एवं छात्राओं को शिक्षक दिवस के महत्व पर व्याख्यान दिया एवं कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार यादव,व्याख्याता श्री रविकुमार शर्मा,श्री प्रमोद कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ अध्यापक श्रीमती सुमन लता सैनी, अध्यापिका श्रीमती मंजू कुमारी शर्मा, श्रीमती अनीता टांक, सोनम कुमावत, शारीरिक शिक्षक श्रीमती सुमित्रा सिंह,श्री उम्मेद सिंह यादव, श्री अरविन्द कुमार क्लौरिया, श्री केशर सिंह उपस्थित रहे
