भगवानदास तोदी महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित*

 *श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित*



लक्ष्मणगढ़। श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लक्ष्मणगढ़ में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत के महान शिक्षाविद्, दार्शनिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन. एस. नाथावत ने डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को विषयगत ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार एवं भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक का मार्गदर्शन विद्यार्थी के जीवन को नई दिशा प्रदान करता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव श्री प्रमेंद्र सिंह शेखावत ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, उन्होंने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न प्रस्तुतियां एवं विचार व्यक्त किए गए। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक उनके लिए ज्ञान, प्रेरणा और मार्गदर्शन के स्रोत हैं।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन एनसीसी कैडेट छवि एवं प्रियंका द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने