राजकीय महाविद्यालय चाकसू में शिक्षक दिवस पर नशा मुक्ति संकल्प व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ आयोजित हुआ समारोह*

 *राजकीय महाविद्यालय चाकसू में शिक्षक दिवस पर नशा मुक्ति संकल्प व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ आयोजित हुआ समारोह*


आज दिनांक 5.9.2026 को राजकीय महाविद्यालय, चाकसू में भारत के पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस वर्ष समारोह की खास बात यह रही कि इसमें गुरु-वंदन के साथ-साथ युवाओं को सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए 'नशा मुक्ति' थीम पर विशेष गतिविधियों और ज्ञानवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. सरिता जैन एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम गुप्ता द्वारा माँ सरस्वती और डॉ. राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. सरिता जैन ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में युवाओं से डॉ. राधाकृष्णन के जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम गुप्ता ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई देते कहा कि गुरु का कड़ा अनुशासन और आंतरिक स्नेह ही छात्र के भविष्य को सुंदर आकार देता है। डॉ. पिंकी खितौलिया के निर्देशन में 'नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता' विषय पर एक विशेष प्रश्नोत्तरी (क्विज़) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ. खितौलिया के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से नशे के दुष्परिणामों, स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव और नशा मुक्ति कानूनों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मंच पर सम्मानित भी किया गया।इसी के साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता का संदेश दिया। इसके बाद डॉ. गीतांजलि मीना ने उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाषण, कविता पाठ और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर गुरुओं के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर डॉ. उर्मिला मीणा, NSS कार्यक्रम अधिकारी बिन्नी साहू,कमल कुमार मेहता सहित महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने