सारनाथ में गली-गली स्टे विदेशी मेहमानों की सुरक्षा किसके भरोसे
डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी।देश-विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद में शामिल वाराणसी में पर्यटन कारोबार के साथ ठहरने की सुविधाओं का भी तेजी से विस्तार हुआ है।बड़े होटल और प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान जहां निर्धारित मानकों के तहत संचालन का दावा करते हैं वहीं दूसरी ओर सारनाथ की गलियों चौराहों और रिहायशी इलाकों में कमरे लेकर होटल पेइंग गेस्ट हाउस होमस्टे और स्टे के नाम पर ठहरने की व्यवस्था संचालित किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।आरोप है कि इनमें कई ऐसे प्रतिष्ठान भी हैं जिनके पास संचालन से संबंधित आवश्यक मानकों और अनुमतियों की स्थिति स्पष्ट नहीं है मामला तब और गंभीर हो जाता है जब इन स्थानों पर विदेशी नागरिकों को ठहराया जाता है सूत्रों के मुताबिक विदेशी नागरिकों के ठहरने की स्थिति में आवश्यक C-Form/Form III रिपोर्टिंग और FRRO संबंधी अनुपालन को लेकर भी कई छोटे ठहराव स्थलों की स्थिति जांच के दायरे में आनी चाहिए।हालांकि इस संबंध में संबंधित विभागों की ओर से आधिकारिक आंकड़े अथवा पुष्टि सामने नहीं आई है बड़ा सवाल यह है कि क्या सारनाथ में विदेशी नागरिकों को ठहराने वाले सभी होटल पेइंग गेस्ट हाउस और स्टे की विभागीय स्तर पर नियमित जांच होती है?यदि होती है तो कितने प्रतिष्ठानों का सत्यापन किया गया और कितने नियमों के विपरीत पाए गए स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर किसी घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचती है जांच होती है और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होती है लेकिन सवाल यह है कि जब ठहरने वाले प्रतिष्ठानों की पहले से पहचान और निगरानी की व्यवस्था हो सकती है तो घटना का इंतजार क्यों घटना के बाद थाना पुलिस के सामने कार्रवाई की जिम्मेदारी आ जाती है जबकि संबंधित विभागों की जिम्मेदारी केवल कागजी निरीक्षण तक सीमित रहने के आरोप लगते हैं विदेशी नागरिकों से जुड़ा मामला होने पर छोटी सी लापरवाही भी सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर गंभीर सवाल खड़े कर सकती है ऐसे में सारनाथ क्षेत्र में संचालित होटल पेइंग गेस्ट हाउस होमस्टे और स्टे की जमीनी जांच दस्तावेजों का सत्यापन अग्नि सुरक्षा व्यवस्था अतिथि पहचान रिकॉर्ड तथा विदेशी नागरिकों की Form III/C-Form रिपोर्टिंग की स्थिति सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किए जाने की जरूरत है।प्रशासन और पर्यटन विभाग को यह भी बताना चाहिए कि सारनाथ में कुल कितने ठहराव स्थल पंजीकृत हैं और कितने बिना पंजीकरण अथवा आवश्यक मानकों के संचालित पाए गए हैं।सवाल कार्रवाई का नहीं कार्रवाई के समय का है—घटना के बाद या घटना से पहले?अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की आवाजाही वाले सारनाथ में व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि किसी अप्रिय घटना के बाद फाइलें न खुलें बल्कि उससे पहले ही कमियों को चिन्हित कर कार्रवाई हो।
