अपना घर आश्रम वाराणसी में मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए परिवार ने शराब छोड़ो दूध पियो अभियान के लिए जागरूकता संदेश दिया

 अपना घर आश्रम वाराणसी में मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए परिवार ने शराब छोड़ो दूध पियो अभियान के लिए जागरूकता संदेश दिया




डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी। मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए परिवार के सौजन्य से नशा मुक्ति का संदेश देते हुए अभियान की शुरुआत की गई कि शराब छोड़ो दूध पीओ संदेश समाज में जा सके आयोजन प्रियव्रत मिश्रा महासचिव एवं विपिन मिश्रा जिला अध्यक्ष वाराणसी के सौजन्य से संपन्न हुआ शराब की लत के कारण परिवार को अत्यधिक नुकसान उठाना पड़ता है। उसके स्थान पर दूध का प्रचलन बढ़ने से सेहत लाभ के साथ-साथ गोवंश को संरक्षण और प्रोत्साहन दोनों मिलेगा इस अवसर पर आश्रम के संचालक मंडल के सदस्यों डॉक्टर के निरंजन डॉक्टर कात्यानी सचिव राकेश सिंह सह सचिव रवि उपाध्याय अरविंद अग्रवाल निर्मल चौधरी विश्वास भट्ठ आदि उपस्थित रहे आयोजन की अध्यक्षता ओंकार नाथ उपाध्याय ने की मुख्य अतिथि बसंत सैनी राष्ट्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि शराब पीने से अनेक नुकसान होते हैं और दूध पीने से अनेक फायदे होते हैं शराब पीने से शरीर का नाश घर का नाश पैसों की बर्बादी परिवार की बर्बादी और अनेक प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं और इसके साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है और दूध पीने से हड्डी मजबूत होती है दिमाग को ताकत मिलती है दिमाग तेज बनता है पाचन तंत्र बेहतर होता है, दिल के लिए भी अच्छा फायदा करता है सैनी ने दूध वितरण के साथ-साथ संकल्प भी दिलाया कि आज के बाद शराब नहीं पियेंगे और ना ही दूसरों को पीने देंगे। आज के नव युवक नशे के बहुत आदि हो गए हैं जो की समाज हित में सही नहीं है। सैनी ने बताया कि 70% एक्सीडेंट शराब पीकर गाड़ी चलाने से होते हैं नशा किसी भी प्रकार का हो पूर्णतया प्रतिबंध लगना चाहिए इस अवसर पर उपस्थित जिला अध्यक्ष विपिन मिश्रा प्रियव्रत मिश्रा महासचिव सुशील कुमार प्रचार मंत्री विशाल युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंदौली विपिन सदस्य एवं लक्ष्मी अग्रहरि महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष वाराणसी सीमा सिंह संगठन मंत्री वाराणसी व अनेक लोगों उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने