इश्क़-ए-रसूलؐ से मामूर नदेसर का यादगार नातिया मुशायरा
डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी मोहब्बत-ए-रसूल-ए-अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम वह जज़्बा है जिसकी कैफ़ियत को अल्फ़ाज़ में पूरी तरह बयान करना मुमकिन नहीं इसी इश्क़-ए-मुस्तफ़ा और जज़्बा-ए-ईमानी से सरशार होकर नदेसर बनारस में सीरत कमेटी और मानू रकत फ़ाउंडेशन के ज़ेरे-एहतिमाम एक यादगार नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया महफ़िल अपनी दीनी अहमीयत अदबी शान और ख़ालिस नातिया शायरी के कारण देर रात तक लोगों की तवज्जो का मरकज़ बनी रही कार्यक्रम अब्दुल्लाह बिन ग़फ़्फ़ार हाजी जलालुद्दीन रूमी मंज़ूर क़ासिम मुहम्मद अली सादिक़ अमीन तथा उनके अहल-ए-ख़ाना और अहल-ए-महल्ला की ख़ुसूसी कोशिशों से मुनअक़िद हुआ शहर के मारूफ़ समाजी व सियासी रहनुमा इस्तिक़बाल क़ुरैशी की सरपरस्ती ने कार्यक्रम को मज़ीद वक़ार बख़्शा इस महफ़िल की सबसे अहम ख़ुसूसियत यह रही कि आज के दौर में जब नातिया प्रोग्रामों में अक्सर नातख़्वानी का रंग शायरी पर ग़ालिब दिखाई देता है नदेसर के इस मुशायरे में शायर और शायरी को उसका हक़ीक़ी मक़ाम दिया गया नात कहने वाला शायर और नात पढ़ने वाला फ़नकार दोनों की अपनी अलग हैसियत है आयोजकों ने उस पुरानी अदबी रवायत को फिर से ज़िंदा करने की कोशिश की, जिसमें शायर अपनी तख़्लीक़ के साथ मंच पर आता था और शेर को अपनी अदायगी से असरदार बनाता था यहाँ शायरी अस्ल थी और तरन्नुम उसकी ख़िदमतगार मुशायरे की सदारत मारूफ़ इल्मी व दीनी शख़्सियत आली जनाब ग़ुलाम मोहिउद्दीन सिद्दीक़ी साहब ने फ़रमाई जबकि डॉक्टर अज़हर सईद ने निज़ामत के फ़राइज़ ख़ुश-उस्लूबी के साथ अंजाम दिए इससे क़ब्ल हज़रत अल्लामा मौलाना शफ़ी आलम साहब मदज़िल्लुहुल आली दामत बरकातुहुम ने सीरत-ए-तय्यिबा और इश्क़-ए-रसूलؐ के मौज़ू पर ईमान-अफ़रोज़ ख़िताब फ़रमाया महफ़िल में अहमद आज़मी ज़मज़म रामनगरी आलम बनारसी निज़ाम बनारसी शारिक़ फूलपुरी इलाहाबादी अरसलान फूलपुरी ओवैस चंदौलवी अब्दुर्रहमान नूरी और अबू शहमा मुग़लसराय समेत शोअरा-ए-कराम ने अपने नातिया कलाम पेश किए। अहमद आज़मी ने कहा जो मक़ाम है नबी का वह मक़ाम लिख रहा हूँ सभी अंबिया का उनको मैं इमाम लिख रहा हूँ ज़मज़म रामनगरी ने कहा
तमाम लोग जिसे काइनात कहते हैं हम उसको हुस्न-ए-नबी की ज़कात कहते हैं वहीं आलम बनारसी ने बारगाह-ए-रिसालत-मआबؐ की अज़मत निज़ाम बनारसी ने सुन्नत-ए-रसूल की पैरवी शारिक़ फूलपुरी ने मदीना-ए-मुनव्वरा की हाज़िरी की तमन्ना और दूसरे शोअरा ने अलग-अलग अंदाज़ में इश्क़-ए-मुस्तफ़ाؐ का इज़हार किया महफ़िल में वरिष्ठ समाजसेवी इस्तिक़बाल क़ुरैशी मुहम्मद सैयद नदीम हाजी इश्तियाक़ डॉक्टर एम. जे. अकबर डॉक्टर एहतेशामुल हक़ शमीम रियाज़ आदिल एडवोकेट आक़िब एडवोकेट अबू हाशिम सैफ़ी ख़ान मुहम्मद अली सादिक़ अमीन मंज़ूर क़ासिम जलालुद्दीन रूमी यासीन गद्दी गोलू शमशाद क़ुरैशी समेत बड़ी तादाद में मुअज़्ज़िज़ीन और अहल-ए-इलाक़ा मौजूद रहे।

